उत्तराखंड की बेटियों के पास होमगार्ड बनने का मौका, सितंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू। पढ़िए पूरी जानकारी..

0
women home guard recruitment. Hillvani News

women home guard recruitment. Hillvani News

उत्तराखंड की महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका आ रहा है। प्रदेश के 10 जिलों में 330 महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती एक सितंबर से शुरू की जाएगी। इनमें से 10 प्लाटून कमांडर के पद भी होंगे। इसके लिए तीन अगस्त को विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। भर्ती दो चरणों में होगी। पहला चरण एक सितंबर को शुरू होगा, जिसके लिए संबंधित जनपदों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः पुराने वाहन बेचने-खरीदने के बदले नियम, यहां पंजीकरण अनिवार्य। नहीं तो हो जाएंगे ब्लैक लिस्ट..

पहले चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और ऊधमसिंहनगर में भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद दूसरे चरण में चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी के लिए तीन अगस्त को विज्ञापन प्रकाशित कराया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी। कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी। इनमें शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 अंकों की होगी। जबकि, इसके अलावा योग्यता के आधार पर अंक दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः BJP ने घोषित की नई केंद्रीय टीम। उत्तराखंड का कोई नेता राष्ट्रीय स्तर का नहीं? त्रिवेंद्र का भी सपना टूटा..

कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने बताया कि पिछले साल मुख्यमंत्री ने महिला होमगार्ड संबंधी घोषणा की थी। इस भर्ती के बाद सभी 13 जनपदों में महिला होमगार्ड की एक-एक प्लाटून हो जाएगी। 330 पदों में से 320 होमगार्ड और 10 प्लाटून कमांडर के होंगे। वहीं इस बार भर्ती प्रक्रिया में संशोधन भी किया गया है। भर्ती के लिए जिला होमगार्ड कमांडेंट की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति चयन करेगी। इनमें एक सदस्य जिलाधिकारी और एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से नामित किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में बनेंगे 13 निर्भया हॉस्टल, केंद्र से 48 करोड़ मंजूर। मुख्यमंत्री धामी ने कहा..

ये होंगी अहर्ता और वेटेज
1- आयु- 18 से 40 वर्ष
2- शैक्षणिक अहर्ता – न्यूनतम 10वीं पास
3- शैक्षणिक अहर्ता के लिए-10 अंक
4- एनसीसी के लिए-05 अंक
5- कुशल खिलाड़ी के लिए-05 अंक
6- कुशल वाहन चालक के लिए-05 अंक
7- होमगार्ड विभाग के लिए-05 अंक

यह भी पढ़ेंः पीएम मातृ वंदना योजना: 31 अगस्त तक होगा पंजीकरण, दो किस्तों में मिलेंगे इतने हजार। पढ़ें..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X