उत्तराखंड में मौसम को लेकर चेतावनी, देहरादून, चार जिलों में आरेंज अलर्ट..

0
Uttarakhand- Weather-Alert-Hillvani-News

Uttarakhand- Weather-Alert-Hillvani-News

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में वर्षा का दौर जारी है। प्रदेश में आज भी वर्षा का क्रम बना रहेगा। वहीं प्रदेश में देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंहनगर व चंपावत में भारी बारिश हो सकती है, जिसे लेकर इन क्षेत्रों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने वर्षा को लेकर अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ेंः चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हुआ Chandrayaan-3, इसरो ने ट्वीट कर दी जानकारी..

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंहनगर व चंपावत में भारी वर्षा की संभावना है, इसलिए इन जगहों पर बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन स्थानों को छोड़कर पूरे राज्य में यलो अलर्ट जारी है। वहीं वर्षा व भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा मार्ग लगातार बाधित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः देश में रुद्रप्रयाग को भूस्खलन से सबसे अधिक खतरा, दूसरे नंबर पर यह जिला। जानें अन्य की स्थिति..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *