Uttarakhand: दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी। चारधाम मार्गों पर सतर्कता बरतने की सलाह..

0
Hillvani-Weather-Update-Uttarakhand

Hillvani-Weather-Update-Uttarakhand

उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख बने हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। पहाड़ से मैदान तक वर्षा-ओलावृष्टि से पारे में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतर इलाकों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन (मंगलवार और बुधवार) झोंकेदार हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई इलाकों में वर्षा-ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। झोंकेदार हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः नाबालिग छात्रा को भगाने का मामला हुआ उग्र, विशेष समुदाय के 42 दुकानदारों ने छोड़ा शहर..

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में वर्षा हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। निचले इलाकों में 70 से 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खासकर चारधाम मार्गों पर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः साइकिल यात्रा पर निकले राजस्थान के 26 वर्षीय सुमित पंवार, पर्यावरण संरक्षण का दे रहे सन्देश..

बीते तीन दिन से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बौछारें पड़ीं। वर्षा से तापमान में गिरावट आ गई और गर्मी से कुछ राहत महसूस की गई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते दून के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। जबकि दिनभर छाए रहे बादल से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.1 व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड के लाल का सिक्किम में पेट्रोलिंग के दौरान निधन, पहाड़ में शोक की लहर..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X