Uttarakhand Weather: पलटी मारेगा मौसम, चोटियों में होगा हिमपात। जानें वेदर अपडेट्स..

Uttarakhand weather updates. Hillvani News
भले ही मौसम इन दिनों मेहरबान है, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 व 23 जनवरी को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का असर रहने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। मौसम विभाग के राज्य निदेशक डा. बिक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसका अधिक असर 23 जनवरी को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रहने की संभावना है। जिस कारण हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की होने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में घना कोहरा चने का येलो अलर्ट है, जबकि ढाई हजार मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात का पूर्वानुमान है।
यह भी पढ़ेंः 38वें राष्ट्रीय खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार की नई पहल…
रविवार को देहरादून में ज्यादातर समय बादल छाए रहे और बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। मौसम शुष्क रहने से ठंड से राहत मिली लेकिन शाम के समय सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ गयी। आज मैदानी क्षेत्र में चटख धूप खिलेगी, जिससे तापमान चढ़ने के आसार हैं। वहीं जलवायु परिवर्तन के चलते हिमालय पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है हिमालय कुछ समय से तेज परिवर्तन में दौर से गुजर रहा है। जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही जलवायु को भी खतरा उत्पन्न हो रहा है। पिछले कुछ समय से केंद्रीय हिमालय में गर्मी में बहुत अधिक वृद्धि दिखाई दी जिससे ग्लेशियरों के पिघलने और बर्फ की चादर में भी कमी आ रही है। गंगोत्री, यमुनोत्री और पिंडारी जैसे ग्लेशियर कुछ कमजोर हैं यहां ग्लेशियर तो पीछे हटे ही हैं उनके आकार पर भी फर्क पड़ने लगा है।
यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री धामी ने स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष व महामंत्री को दी शुभकामनाएं…
वहीं जनवरी के महीने ऐसी गर्मी पहले कभी नहीं देखी गई। रविवार को सूर्य की तपिश को लेकर स्थानीय लोगों का यह कहना था। दोपहर में लोग छांव में बैठने को मजबूर हो गए। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज और कल रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक होने की संभावना भी है। जबकि बुधवार और गुरुवार को ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ेंः प्रवेश परीक्षा आवागमन व्यवस्था के लिए बच्चों ने डीएम एवं सीडीओ को दिया धन्यवाद…