बड़ी खबर: उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, ये मानी जा रही वजह..

0

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है कि प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफे दे दिया है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा भेजा है। चर्चाओं और रिपोट्स की मानें तो  बेबी रानी मौर्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय राजनीति में फिर से वापसी कर सकती हैं। प्रदेश में उनके कार्यकाल को तीन साल पूरे हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले राज्यपाल बेबी रानी मौर्य अपने कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों की जानकारी भी मीडिया को दी थी। तभी से अटकलें लगाई जा रही थी कि जल्द राज्यपाल बेबी रानी मौर्य राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे सकती हैं।

Read More- तीर्थनगरी: घाटों से लोहे की रेलिंग-चैन और सुरक्षा बोर्ड नदारद, नहीं लिया हादसों से सबक..

बता दें कि दो दिन पहले उन्‍होंने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की थी। इसके बाद से उनके इस्तीफा देने की चर्चाएं इंटरनेट मीडिया पर चल रही थी। उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर बेबी रानी मौर्य बीती 26 अगस्त को अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। इस अवधि में वह राज्य में महिलाओं के हितों को लेकर खासी मुखर रही हैं। महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए उन्हें सस्ते ऋण दिलाने के लिए भी प्रयास किए। कोरोना संकट काल में राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में आम जन तक राहत सामग्री व आक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Read More- Uttarakhand Politics: क्या सब ठीक है या चल रहा शह-मात का खेल, जानें क्या है मामला..

यह भी कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार उन्हें बड़ी जिम्मेदारी से नवाज सकती है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सक्रिय राजनीति में भी उनकी भूमिका तय की जा सकती है। बेबी रानी मौर्य ने 26 अगस्त 2018 से उत्तराखंड की सातवीं राज्यपाल के तौर पर कार्यभार संभाला था। 1990 के दशक की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी की सदस्य के तौर पर सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने वाली बेबी रानी मौर्य 1995 से 2000 तक आगरा की महापौर तथा फिर 2002 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं।

Read More- बोलीभाषा: 13 लोकभाषाओं का प्रदेश है उत्तराखंड,  जानें अपनी बोलीभाषा के बारे में..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X