Uttarakhand Folk festival Egaas : उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व ईगास,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ग्रामीणों के साथ खेला भैलो..

0
Folk festival Egaas celebrated in Uttarakhand

Uttarakhand Folk festival Egaas : उत्तराखंड का लोकपर्व ईगास पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के पैतृक गांव नकोट और मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया। राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी प्रतिनिधि संजय बलूनी उनके पैतृक गांव नकोट पहुंचें जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ लोकपर्व ईगास मनाया। उन्होंने कहा कि सांसद अनिल बलूनी ने जल्द गांव आने का संदेश दिया है।

ये भी पढिए : उत्तराखंड में एक बार फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावनाए ..

गणेश गोदियाल ने ग्रामीणों के साथ खेला भैलो | Uttarakhand Folk festival Egaas

वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राठ क्षेत्र के दैड़ा गांव में गो पूजन किया। जबकि ग्रामीणों ने भैलो खेलकर और गो पूजन कर ईगास पर्व मनाया। साथ ही गणेश गोदियाल ने राठ क्षेत्र के सौंटी गांव के ग्रामीणों के साथ भैलो खेलकर ईगास पर्व मनाया।
बता दे राजधानी देहरादून में भी उत्तराखंड के लोकपर्व ईगास बग्वाल की धूम रही। शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। दूनवासियों ने भैलो खेलकर भव्य रूप से ईगास का पर्व मनाया। इस दौरान पहाड़ की संस्कृति की छटा बिखेरी। दून विश्वविद्यालय के खेल परिसर में राठ जन विकास समिति की ओर से ईगास का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

सामुदायिक भवन में ईगास पर्व पर भैलो खेला गया | Uttarakhand Folk festival Egaas

डांडी कांठी क्लब की ओर से देहरादून में रिंग रोड के सामुदायिक भवन में ईगास पर्व पर भैलो खेला गया। यहां ढोल-दमाऊ की थाप पर लोग जमकर थिरके। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार ने क्लब के कार्य की सराहना की। महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी परंपरा और संस्कृति को ना भूले। क्लब के अध्यक्ष विजय भूषण उनियाल ने कहा कि ईगास बग्वाल हमारी संस्कृति सभ्यता को प्रदर्शित करता है।

ये भी पढिए : उत्तराखंडः आबकारी विभाग में कई अधिकारी निलंबित, जानिए वजह..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X