दर्दनाक हादसा: यहां कार में मिले झुलसे हुए दो युवक, एक की मौके पर मौत दूसरा गम्भीर घायल..

0

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग में आरतोला के निकट एक आल्टो कार खाई में जली हुई मिली। साथ ही कार के भीतर दो लोग झुलसी अवस्था में पाये गये। जिनमें से एक मौके पर ही मृत मिला, जबकि दूसरे को अत्यंत गम्भीर हालत में अल्मोड़ा अस्पताल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां विकासखंड धौलादेवी अंतर्गत अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग में आरतोला प्लांट से कुछ आगे पटोरिया फार्म के पास एक आल्टो जली हुई अवस्था में सुबह 04 बजे खाई में गिरी मिली। मार्निंग वॉक को निकले कुछ लोगों की नजर इस कार पर पड़ी।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: देर रात अज्ञात लोगों ने किया विधायक महेश जीना पर हमला, 1 गिरफ्तार बाकी फरार..

लोग कार के नजदीक गए तो पाया कि कार के भीतर दो लोग बुरी तरह झुलसी अवस्था में हैं। जिसके बाद राजस्व पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां पाया गया कि कार मुख्य सड़क मार्ग से नीचे जली हुई हालत में हैं। कार नंबर यूके 04 एन 4113 नंबर की इस आल्टो कार में दो लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया। जिनमें से एक शव बुरी तरह जला हुआ था, जबकि दूसरा व्यक्ति अत्यंत गम्भीर हालत में था। झुलसे हुए युवक को 108 की मदद से अल्मोड़ा अस्पताल भेज दिया गया है। यह युवक अत्यंत गम्भीर हालत में है और कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: कैबिनेट बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले, पढ़िए पूरे फैसले एक क्लिक में..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X