मसूरी : 22 करोड़ की लागत से गलोगी भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट शुरू..

0
Treatment of Galogi landslide zone

Treatment of Galogi landslide zone : मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट का काम करीब 22 करोड़ की लागत से शुरू हो गया है। जिसे 6 महीने के भीतर पूरा करना होगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गलोगी में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के ट्रीटमेंट निर्माण का भूमि पूजन किया। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को बरसात से पहले यानी 6 महीने के भीतर पहाड़ का ट्रीटमेंट का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढिए : उपभोक्ताओं को बिजली संकट से न जूझना पड़े, इसके लिए ऊर्जा निगम की ओर से कि गई खास तैयारी..

पत्थर गिरने से हर समय जान माल का बना रहता खतरा | Treatment of Galogi landslide zone

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी के पास लगातार मलबा और पत्थर गिरने से हर समय जान माल का खतरा बना रहता था। साथ ही बरसात के दौरान मार्ग बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। क्योंकि, यह मसूरी को अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है। ऐसे में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का ट्रीटमेंट काफी जरूरी था। उन्होंने कहा कि धामी सरकार जिनका शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। सरकार ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ नारे के साथ लगातार काम कर रही है। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गलोगी भूस्खलन क्षेत्र के पहाड़ी का ट्रीटमेंट शुरू किया गया है। जो बरसात से पहले पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे में लोगों को बरसात के दौरान परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

लंबे समय से भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट की कर रहे थे मांग | Treatment of Galogi landslide zone

बता दे कि मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास बरसात के दौरान भूस्खलन हो जाता था। जिससे मार्ग अक्सर बंद हो गया था। इसके अलावा कई बार वाहन भी भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ऐसे में स्थानीय लोग लंबे समय से भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट की मांग कर रहे थे। अब जाकर ट्रीटमेंट का काम शुरू होगा। लिहाजा, आने वाले समय में लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढिए : उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, इन 6 जिलों में वर्षा व हिमपात की संभावना..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X