उत्तराखंड में सुबह सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार। महिला की मौत, 3 घायल..

0

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी हैं। वहीं देहरादून के विकासनगर में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बैराट के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ेंः अच्छी खबरः सैनिकों को घर बनाने के लिए मिलेगी अग्रिम राशि, घर विस्तार के लिए भी ऋण देगी सरकार..

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने देर न करते हुए रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन तब एक महिला दम तोड़ चुकी थी। घायलों को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तहसील प्रशासन घटना में आगे की आवश्यक कार्यवाई कर रहा है। मृतक महिला का नाम सामो देवी बताया जा रहा है जो गांगरो गाँव की रहने वाली है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड के खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी। सीएस ने की बैठक, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X