अच्छी खबरः सैनिकों को घर बनाने के लिए मिलेगी अग्रिम राशि, घर विस्तार के लिए भी ऋण देगी सरकार..

0
Uttarakhand-house-loan-Hillvavni-News

Uttarakhand-house-loan-Hillvavni-News

भारत की तीनों सेनाओं के जवानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अब सैनिकों को घर बनाने या खरीदने के लिए अधिकतम 7 लाख रुपये तक की राशि कर्ज के रूप में प्रदान की जाएगी। रक्षा मंत्रालय की तरफ से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करते हुए यह आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही जवानों को मौजूदा घर के विस्तार के लिए भी 6 लाख तक की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। यह राशि उन्हें ब्याज सहित सरकार को किश्तों में लौटानी होगी, जिसका निर्धारण शेष सेवाकाल के आधार पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड के खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी। सीएस ने की बैठक, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव..

सिफारिशों को लागू करते हुए यह आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत सैनिकों को हाउस बिल्डिंग एडवांस के रूप में यह राशि मिलेगी। इसका इस्तेमाल वे अपने घर के निर्माण या फ्लैट खरीदने के लिए कर सकेंगे। तय फॉर्मूले के तहत उन्हें 34 महीने के मूल वेतन के बराबर अधिकतम सात लाख रुपये की राशि अग्रिम के रूप में मिल सकेगी। आदेश में कहा गया है कि जवानों को मौजूदा घर के विस्तार के लिए भी छह लाख तक की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। यह राशि उन्हें ब्याज सहित सरकार को किश्तों में लौटानी होगी, जिसका निर्धारण शेष सेवाकाल के आधार पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में आसमानी आफत से लोग परेशान। आज मानसून के तेवर रहेंगे नरम, मिलेगी राहत..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X