उत्तराखंड के गांवों में पर्यटन विभाग के सौजन्य से तैयार हो रहे टूरिस्ट गाइड..

0
Tourist guide is being prepared by the tourism department

उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा गंगोलीहाट निःशुल्क टूर गाइड प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें 30 युवक युवतियों ने गाइड की बारीकियां सीख रही हैं। अब वह देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड दर्शन कराएंगे। उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सौजन्य से हेरिटेज टूर गाइड (RPL)मान्यता के तहत निःशुल्क टूर गाइड प्रशिक्षण का कार्यक्रम गंगोलीहाट में किया जा रहा है। टूरिज्म की अपार संभावनाओं के हमारे प्रदेश में पर्यटन विभाग द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने का सुनहरा अवसर है।

10 दिवसीय पर्यटन विभाग उत्तराखण्ड और THSC के द्वारा चलाए जा रहे हेरिटेज टूरिस्ट गाइड का निशुल्क प्रशिक्षण VAP Technology गंगोलीहाट में प्रारंभ हो गया है। हेरिटेज टूरिस्ट गाइड का निशुल्क प्रशिक्षण का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री दर्पण कुमार  व गंगावली वंडर्स के संयोजक सुरेन्द्र बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। पर्यटन विभाग उत्तराखण्ड और टूरिज्म और हॕास्पिटैलिटी स्किल कांउसिल के तत्वावधान में चलाए जा रहे हेरिटेज टूरिस्ट गाइड का निशुल्क प्रशिक्षण में 30 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर गंगोलीहाट क्षेत्र के गणमान्य जन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X