आज मुख्यमंत्री के साथ ये 8 मंत्री लेंगे शपथ, देखिए लिस्ट…

0
Hillvani-New-Cabinet-Uttarakhand

Hillvani-New-Cabinet-Uttarakhand

देहरादूनः देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। पुष्कर सिंह धामी दुबारा राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। वहीं सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के अनुसार धामी कैबिनेट में कई मंत्री रिपीट होंगे। बताया जा रहा है कि सतपाल महाराज, धन सिंह रावत फिर मंत्री बनेंगे। चंदन रामदास और सौरभ बहुगुणा के अलावा गणेश जोशी भी ले सकते हैं शपथ। सूत्र बताते हैं प्रदेश की पहली महिला स्पीकर ऋतू खंडूरी को बनाया जा सकता है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ 8 कैबिनेट मंत्री लेंगे शपथ, यानी अभी तीन कुर्सियां रहेंगी खाली।

यह भी पढ़ेंः दुखद घटनाः सुबह सुबह टाफी खाने से एक साथ चार बच्चों की मौत…

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर में फाइनल हो गए है कि धामी कैबिनेट के आठ मंत्री प्रधानमंत्री के सामने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेगें। ये संभावित मंत्री लेंगे कैबिनेट मंत्री की शपथ चंदन राम दास, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल। मंच पर काबीना मंत्रियों के 8 सीट रखी गयी हैं जबकि विधायक विशन सिंह चुफल, विधायक बंशीधर भगत को ड्राप किया गया है और साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को भी मंत्री नहीं बनाया गया है।

यह भी पढ़ेंः सत्ता संभालते ही पूरे करेंगे सभी संकल्प, यूनिफॉर्म सिविल कोड’ होगा लागू- धामी

किसी भी मंत्री को राज्य मंत्री या राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नहीं बनाया जा रहा है सभी आठ मंत्री कैबिनेट मंत्री बनाए जा रहे हैं इसको लेकर सबको जानकारी दे दी गई है पहली बार मंत्री बन रहे सौरभ बहुगुणा और चंदन रामदास भी कैबिनेट मंत्री बनाए जा रहे हैं बाकी पुराने 5 मंत्री पहले से ही कैबिनेट मंत्री है वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X