सावधान! उत्तराखंड में सूरज बरसा रहा आग.. मैदानी क्षेत्रों में लू की चेतावनी, इन जिलों में बारिश की संभावना..

0

उत्तराखंड में मौसम का अलग ही रुख देखने को मिल रहा है। कभी तेज गर्मी के बाद बारिश जैसी स्थिति वाले प्रदेश में लोग इन दिनों आसमान से आग बरसती महसूस कर रहे हैं। लगातार पड़ रही गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। पहाड़ों पर लू जैसी स्थिति लोग झेल रहे हैं।

समूचे उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी है। विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त है। कई वर्षों बाद जून में दून के अधिकतम तापमान में तेजी आई है। बीते मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 122 वर्ष में सर्वाधिक है। वर्ष 2022 में जून में पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। जबकि आल टाइम रिकार्ड वर्ष 1902 में 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार को भी दून का तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ेंः यात्रा प्राधिकरण के पास होगी प्रदेश की समस्त यात्राओं के संचालन की जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी

वहीं अगले दो से तीन दिन दून समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में पारे में और इजाफा होने की संभावना जताई गई है। बुधवार को भी सुबह नौ बजे पारा 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। दोपहर 12 बजे दून का पारा 39.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बीते मंगलवार के मुकाबले अधिकतम पारे में हल्की कमी दर्ज की गई, लेकिन दोपहर को चिलचिलती गर्मी असहनीय है। दून के अलावा ऊधम सिंह नगर का तापमान सामान्य से पांच अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस न न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ेंः Uttarakhand: दस जुलाई को होंगे उपचुनाव! यह सीट कांग्रेस के लिए बनी चुनौती, ढूंढ रही दमदार प्रत्याशी..

चार जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेशभर में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। केवल पर्वतीय जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। आसपास के निचले इलाकों में 30 से 35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है और बिजली चमकने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
लू के चलते दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह
मौसम विज्ञान केंद्र ने भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने के लिए दोपहर 12 से चार बजे के बीच घर से बाहर कम ही निकलने की सलाह दी है। यदि बहुत आवश्यक हुआ तो चेहरा और सिर पूरी तरह हल्के कपड़े से ढककर ही बाहर निकलें, ताकि भीषण गर्मी से कुछ बचा जा सके।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा पर सख्त कदम.. नियम जान लीजिए वरना पुलिस ले लेगी खबर..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X