नामकरण: मुख्यमंत्री ने पलटी शिक्षामंत्री की घोषणा, आखिर क्यों?

0

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को टिहरी दौरे पर रहे। यहां मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया साथ ही कई घोषणाएं भी की। जिनमें से एक घोषणा मुख्यमंत्री ने जीआईसी ढुंगीधार का नाम प्रथम विश्व युद्ध में शहीद प्रताप सिंह के नाम करने की भी की। इसी जीआईसी ढुंगीधार का नामकरण उत्तराखंड के शिक्षामंत्री अरविंद पांडे ने भी 15 दिन पहले पर्यावरणविद् सुन्दर लाल बहुगुणा के नाम पर करने की घोषणा की थी। अब कल ही मुख्यमंत्री ने जीआईसी ढुंगीधार का नाम किसी और के नाम पर करने की घोषणा कर दी है। जिससे क्षेत्र की जनता में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि आखिर किस के नाम पर जीआईसी ढुंगीधार का नाम रखा जाएगा।

Read More- राजनीति: कांग्रेस को ठेंगा दिखाकर राजकुमार ने की घर वापसी..

आपको बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री धामी नई टिहरी आए थे और उन्होंने अपनी घोषणा में जीआईसी ढुंगीधार का नाम प्रथम विश्व युद्ध के कुट्ठा गांव के शहीद सैनिक प्रताप सिंह रावत के नाम पर करना भी शामिल रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री या टिहरी जिले के किसी भी विधायक या पार्टी नेताओं को 15 दिन पहले की गई शिक्षामंत्री अरविंद पांडे की घोषणा की जानकारी नहीं थी, जोकि उस समय अखबारों में भी खबर प्रमुखता छपी थी। दूसरा सवाल बड़ा सवाल है कि कुट्ठा गांव के जिन प्रताप सिंह रावत के नाम पर काॅलेज का नाम रखने की घोषणा की गई है, उनका नाम नई टिहरी के दो युद्ध और शहीद स्मारकों में से किसी भी शिलापट्ट पर क्यों दर्ज नहीं हुआ है।

Read More- मौसम: 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी, इन जनपदों में भारी बारिश की संभावना..

दोनों शिलापट्ट पर प्रथम विश्व युद्ध के शहीद सैनिक के रूप में केवल विक्टोरिया क्रास विजेता गबर सिंह नेगी का नाम ही दर्ज है। दूसरे स्मारक का उद्घाटन तो अभी कुछ ही दिन पहले हुआ है। क्या तब प्रताप सिंह रावत प्रथम विश्व युद्ध के शहीद सैनिक नहीं थे। क्या प्रथम विश्व युद्ध अभी एक दो महीने पहले ही हुआ है। सवाल यह भी बनता है कि जब शिक्षामंत्री अरविंद पांडे ने पहले ही जीआईसी ढुंगीधार का नाम सुन्दरलाल बहुगुणा के नाम पर करने का ऐलान कर दिया था तो फिर इस तरह क्यों दूसरी घोषणा का ऐलान किया गया। क्या यह काम जानबूझकर सुन्दरलाल बहुगुणा के नाम को नीचा दिखाने के लिए किया गया है? या कुछ और..

Read More- Health Tips: कैल्शियम की है कमी तो डाइट में शामिल करें ये 10 चीजें..

वरिष्ठ पत्रकार महीपाल नेगी की वाल से… पढ़ें

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X