Big Breaking: रानीपोखरी का वैकल्पिक पुल बहा। जाखन नदी उफान पर, आवाजाही फिर ठप..

0

रानीपोखरी: कुछ दिनों पहले भारी बारिश के चलते डोईवाला क्षेत्र के रानी पोखरी इलाके में जाखन नदी पर बना पुल टूट गया था। जिसके चलते हैं देहरादून-ऋषिकेश के बीच आवाजाही प्रभावित हो गई थी। जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार के निर्देश पर वैकल्पिक मार्ग बनाने के निर्देश दिए गए थे और वैकल्पिक मार्ग का निर्माण भी किया गया था। लेकिन अस्थाई रूप से बनाया गया वैकल्पिक मार्ग रात से हो रही भारी बारिश की वजह से बह गया है।

Read More Health Tips: कोरोना काल में अपनाएं ये 5 आदतें। स्वस्थ रहेंगे, बीमारियां भी रहेंगी दूर..

रात को हुई भारी बारिश से एक बार फिर यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गयी है। रात पहाडों में हुई भारी बारिश वैकल्पिक मार्ग को अपने साथ बहा ले गई। आपको बता दें कि विगत दिनों रानीपोखरी पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई थी। ताकि लोगों की आवाजाही हो सके, लेकिन रात हुई बारिश से आज फिर जाखन नदी उफान पर है और नदी में आए ज्यादा पानी की वजह से वैकल्पिक मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी वजह से एकबार फिर से आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गयी है। जिसके बाद फिर से आवाजाही की समस्या पैदा हो गयी है।

Read More बड़ी खबर: UTET का नोटिफिकेशन जारी, 30 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन। पढ़ें पूरी जानकारी..

रानीपोखरी में बीती 27 अगस्त को नदी में आई बाढ़ के कारण 57 वर्ष पुराना पुल टूट गया था। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को यहां अति शीघ्र वैकल्पिक मार्ग का निर्माण करने के लिए निर्देश दिए थे। लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड ऋषिकेश यहां वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया था। इस वैकल्पिक मार्ग का अभी डामरीकरण होना था। आमजन की परेशानी को देखते हुए रविवार की शाम से यहां सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई थी जो आज फिर से ठप हो गई है।

Read More साहस: इस शख्स ने 90 साल पहले तोड़ा था घाटी का गुरूर, आज है तोताघाटी नाम से मशहूर..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X