Snowfall in Neeti Valley : बद्रीनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के बाद अब नीति घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी..

0
Snowfall in Neeti Valley

Snowfall in Neeti Valley : उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी के बाद अब नीति घाटी में भी सीजन की पहली बराबरी हुई है। घाटी में सीजन की पहली बराबरी होने से मलारी गांव में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आ गई है। इस कड़ाके की ठंड में मलारी गांव के स्थानीय लोग अभी भी यहां निवास कर रहे हैं। जबकि घाटी के अन्य ग्रामीण अपने शीतकालीन प्रवास को लौट चुके हैं।

ये भी पढिए : कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी राहत, दो किमी लंबे बाईपास का होगा निर्माण..

बर्फबारी के बाद घाटी में बढ़ी ठंड | Snowfall in Neeti Valley

बता दे बीते शुक्रवार को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का मिजाज फिर बदला। बद्रीनाथ धाम में दोपहर जहां बर्फबारी हुई तो वही यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। वहीं इसके बाद अब चमोली की नीति घाटी में भी बर्फाबारी का सिलसिला जारी रहा।

यमुनोत्री धाम से मनमोहन उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम में 3:00 बजे से 4:00 बजे तक बारिश हुई जिसके बाद धाम में कड़ाके की ठंड बढ़ गई। वहीं 4 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

इन इलाकों में बारिश की संभावनाए | Snowfall in Neeti Valley

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम विज्ञानों का कहना है कि आने वाले दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की।

ये भी पढिए : श्रीनगर गढ़वाल : 5 नवम्बर को पुरानी पेंशन की मांग को लेकर होगी बड़ी रैली, रामनगर समेत कई अन्य स्थानो से भी कर्मचारी होंगे शामिल..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X