सावधान! उत्तराखंड के इन इलाकों में पड़ रही बर्फ, मैदान में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी..

0
hillvani-Weather-Alert-Uttarakhand

hillvani-Weather-Alert-Uttarakhand

प्रदेश भर में आज सोमवार को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं लगातार दूसरे दिन भी चारधाम समेत गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। वहीं, निचले क्षेत्रों में सुबह से ही रुक-रुककर वर्षा हो रही है, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।  केदारनाथ धाम में चार फीट बर्फबारी रिकार्ड की गई है।

इसके अलावा बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, तुंगनाथ, औली, हेमकुंड साहिब, गोरसों, मध्यमेश्वर, देवरियाताल, बधाणीताल, चिरबटिया, तोषी, गौंडार, रांसी, मनसूना, चौखंबा, समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम में तापमान लगातार शून्य से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे तक बना हुआ है। आपको बता दें कि मौसम ने रविवार की सुबह करवट ली जिससे पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो गई। यह बदलाव इस साल दूसरी बार हुआ है। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश-बर्फबारी के चलते प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

फरवरी की शुरुआत बारिश-बर्फबारी के साथ हुई थी। एक दिन मौसम साफ रहने के बाद चार फरवरी को फिर मौसम बदला तो सुबह से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। उधर, उत्तरकाशी जनपद की यमुना घाटी के शीतकालीन प्रवास खरसाली, जानकीचट्टी, रानाचट्टी, कुपड़ा, कुठार, दुर्बिल, निसनी, सरनौल, बसराली व पुरोला ब्लाक की सर बडियार पट्टी क्षेत्र के आठ गांवों, हर्षिल घाटी के मुखवा, धराली, हर्षिल, बगोरी, सुक्की, झाला, जसपुर, पुराली, मोरी ब्लाक के ऊंचाई वाले गांव बर्फ से लकदक हो गए हैं।

चमोली जिले में 66 गांव हिमच्छादित हैं, जहां पैदल रास्ते, सड़क मार्ग बर्फ से ढक चुके हैं। गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ हाईवे, बदरीनाथ हाईवे व औली मोटर मार्ग बर्फ से अवरुद्ध हैं। बर्फ से विश्व प्रसिद्ध औली मार्ग फिसलन भरा है। रुदप्रयाग जनपद की चोटियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। वहीं, निचले इलाके गुप्तकाशी, उखीमठ, अगस्त्यमुनि आदि बाजार में सुबह से ही वर्षा का सिलसिला जारी है।

उधर, कुमाऊं मंडल के उच्च हिमालय में भारी हिमपात हुआ। मुनस्यारी के नया बस्ती, जोहार, व्यास और दारमा घाटी, खलिया टाप, कालामुनि, बिटलीधार, बलाती, पातलथौड़, रातापानी में हिमपात हो रहा है। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ सहित पूरे मंडल में वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार से मौसम से राहत के आसार है। केवल 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। निचले क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं।

मुनस्यारी के नया बस्ती, जोहार, व्यास और दारमा घाटी, खलिया टाप, कालामुनि, बिटलीधार, बलाती, पातलथौड़, रातापानी में हिमपात हो रहा है। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ सहित पूरे मंडल में वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार से मौसम से राहत के आसार है। केवल 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। निचले क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X