मौका: कुमाऊं विवि में निकली इन पदों पर भर्तियां, आज से आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू..

0
hillvani-Kumaun-University-Uttarakhand2

उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती आई है बेरोजगारों के लिए यह अच्छी खबर है कि आज 24 नवंबर से कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा निकाली गई भर्तियों के लिए आवेदन भरने को शुरू हो गई है और 23 दिसंबर तक आवेदन की अंतिम तारीख रखी गई है। योग्य उम्मीदवार कुमाऊं विश्वविद्यालय की www.kunainital.ac.in वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: पहाड़ का हरा सोना कहे जाने वाला वृक्ष विलुप्ति की कगार पर, पहाड़ के लिए है बेहद उपयोगी..

कुमाऊं विश्वविद्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार प्रोफेसर के 10 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के 47 पद और एसोसिएट प्रोफेसर के 15 पदों पर नियुक्तियां की जानी है। नौकरी के लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन आज यानी 24 नवंबर से शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर है। अभिलेख के साथ आवेदन की अंतिम तिथि पांच जनवरी है। आवेदन कुमाऊं विवि की वेबसाइट www.kunainital.ac.in पर जाकर किए जा सकते हैं। प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्‍टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए नेट, पीएचडी, जर्नल पेपर, एकेडमिक, इंटरव्‍यूव और यूजीसी गाइडलाइन 2018 के मानकों के मुताबिक अभ्‍यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या सीट बदलना चाहते हैं कुछ सिटिंग विधायक? कोई पहाड़ तो कोई मैदान में हैं नजर गढ़ाए..

यह भी पढ़ें: दुःखद: जंगल में संदिग्ध हालात में लटका मिला युवती का शव। तीन दिन से थी लापता..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X