uttarakhand cabinet meeting. Hillvani News

uttarakhand cabinet meeting. Hillvani News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें सर्विस सेक्टर नीति सहित कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है। नीति में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई अहम प्रावधान प्रस्तावित हुए। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के 6 सितंबर से 12 सितंबर तक देहरादून में किए जाने का भी फैसला हुआ। साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के साथ राज्य लोकसेवा आयोग की नियमावली में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी वाले अहम फैसले शामिल हैं। मुख्यसचिव एसएस संधू ने बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी दी है। कैबिनेट में कुल 30 प्रस्ताव आए थे।

यह भी पढ़ेंः उखीमठः मूसलाधार बारिश का कहर। खतरे की जद में कई घर, मोटर मार्ग बने चुनौतीपूर्ण..

जानिए किन फैसलों पर लगी मुहर
1- विभिन्न खेलों में दमदार प्रदर्शन पर 6 विभागों में 150 पदों पर आउट ऑफ टर्म नौकरी दी जाएगी। पिछले 8-9 साल में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को भी वन टाइम मौका। खेल नीति के तहत 2000 से 5400 ग्रेड पे।
2- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलिंपिक खेलने या वर्ल्ड लेवल पर मेडललाने वालों को खेल, पुलिस विभाग, युवा कल्याण, वन, माध्यमिक शिक्षा और परिवहन विभाग में मिलेगी नौकरी।
3- खेल विभाग की 2023 की नई नियमावली आएगी।
4- प्रांतीय रक्षक दल के कल्याण कोष में राशि जमा होती है। इसके लिए नई नियमावली आएगी। अंशदान में बदलाव किया गया।
5- परिवहन विभाग: प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वालों का आधा किराया माफ होगा। सरकार उसकी प्रतिपूर्ति देगी। जहां भी उत्तराखंड रोडवेज की बस जाती होंगी वहां इसका लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः कॉलेजों में अब होंगे ऑफलाइन दाखिले, आदेश जारी। जानें कब तक ले सकते हैं दाखिला..

6- उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर एन्ड इन्वेस्टमेंट डेवलपमेंट बोर्ड का एक्ट बनेगा। अगले विधानसभा सत्र में आएगा। सभी विभाग के साथ मिलकर पीपीपी प्रोजेक्ट आसानी से होंगे।
7- 2014-15 से लेकर 21-22 तक का वार्षिक लेख सदन में रखने पर मंजूरी।
प्रोजेक्ट अप्रूव होने के बाद 50% से अधिक या 10 करोड़ की बढ़ोतरी पर मुख्य सचिव के स्तर से होगा।
8- जीव विज्ञान के साथ अडवांस जंतु विज्ञान। विभाग स्तर की समिति ऐसे सभी कोर्स को नियमावली में शामिल करने पर फैसला लेगी।
9- पंतनगर एयरपोर्ट 1372 मीटर का रनवे 3000 मीटर होगा। 804 एकड़ भूमि अधिग्रहण होगा। सरकार इसे सिविल एविएशन के नाम करेगी। जिन विभागों को इस भूमि के बदले मुआवज़ा चाहेगा, वो मिलेगा।
10- 118 हजार पॉली हाउस बनने हैं। 100 कि बजाय अब 50 वर्ग मीटर में भी बन सकेगा। संख्या 21398 तक बढ़ा दी गई है। लागत उतनी ही रहेगी।

यह भी पढ़ेंः HPCL में मैकेनिकल इंजीनियर सहित अन्य के 276 पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें पूरी जानकारी..

11- शहरी विकास के तहत निकायों के किया गया विस्तार।
नरेंद्र नगर नगर पालिका का किया गया विस्तार, 3 गांवों को किया गया शामिल। घाट ब्लॉक मुख्यालय को अब नगर पंचायत बनाया गया है, 6 गांव को किया गया घाट नगर पंचायत में शामिल किया। कीर्तिनगर नगर पंचायत में 32 परिवारों को शामिल किया गया है,जो सीमा विस्तार में छूट गए थे। मुनस्यारी नगर पालिका की घोषणा मुख्यमंत्री के द्वारा की गई थी, लेकिन जनसंख्या को देखते हुए नगर पंचायत मुनस्यारी को बनाया गया है। ढकरानी को वार्ड नम्बर एक और 2 हरबर्टपुर नगर पालिका में किया गया शामिल। रुद्रप्रयाग नगर पालिका का भी किया गया सीमा विस्तार। भीमताल नगर पंचायत को नगर पालिका बनाई गई। नगर निकाय अभी तक थे जो बढ़कर 114 हो गए।

यह भी पढ़ेंः CAG में 1773 पदों पर निकली भर्ती, 17 सितंबर तक करें आवेदन। पढ़ें पूरी जानकारी..

12- कार्मिक विभाग
लोक सेवा आयोग की नियमावली में होगा संशोधन।
अध्यक्ष व सदस्य में बदलाव।
आधे सदस्य ऐसे होंगे जो केंद्र या राज्य में क श्रेणी के पद वाले हों।
समिति बनेगी चयन की। तीन नाम देगी।
आयोग में आने वाले सदस्यों को पद से त्यागपत्र देना होगा।

यह भी पढ़ेंः गंगोत्री हाईवे पर हादसों का है डरावना इतिहास। सैकड़ों गंवा चुके हैं जान, चौंका देंगे आंकड़े..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X