देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पास आउट हुए IFS अधिकारियों को प्रदान किए प्रमाण पत्र..

0
President presents certificates to passed out IFS officers

President presents certificates to passed out IFS officers : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून से आज भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 99 अधिकारी पास आउट हुए। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शिरकत की। राष्ट्रपति ने साल 2022-24 के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के बाद पास आउट हुए अधिकारियों को प्रमाण पत्र और अवॉर्ड प्रदान किए। 99 पास आउट होने वाली अधिकारियों में तीन उत्तराखंड के हैं।

ये भी पढ़िए : उत्तराखंड : नैनीताल हाईकोर्ट ने बड़ी संख्या में किए जजों के तबादला..

राष्ट्रपति ने पास आउट हुए अधिकारियों को किया संबोधित | President presents certificates to passed out IFS officers

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पास आउट हुए Indian Forest Service के अधिकारियों को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जंगलों के महत्व को आज समाज भूलता जा रहा है, लेकिन लोगों को याद होना चाहिए की जंगल जीवन देता है। जंगल केवल संसाधनों का भंडार नहीं, बल्कि परिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो मनुष्य के जीवन च्रक में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यहां पास आउट होने वाले भारतीय वन सेवा के अधिकारियों पर प्रकृति के संरक्षण का दायित्व है। उन्हें उम्मीद है कि सभी अधिकारी इस दायित्व वो अच्छी तरह निभाएंगे। विकास और संरक्षण के बीच अच्छा तालमेल बैठाएंगे।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने IFS अधिकारियों को दी बधाई | President presents certificates to passed out IFS officers

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा विकास के मानकों का मूल्यांकन करना होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्राकृतिक संरक्षण में एआई के तकनीक के समावेश पर भी जोर दिया है। इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भी भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि उन्हें प्रकृति संरक्षण की बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

ये भी पढ़िए : केदारनाथ धाम में घोड़े-खच्चरों के रात्रि विश्राम पर लगाया प्रतिबंध, जिलाधिकारी ने लिया तैयारी का जायजा..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X