उत्तराखंड में फिर सियासी हलचल शुरू! कैबिनेट विस्तार और फेरबदल के लगाए जा रहे कयास..

0
Political stir started again in Uttarakhand. Hillvani News

उत्तराखंड की धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर एक बार फिर हलचल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक आज मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए। मुख्यमंत्री धामी दिल्ली भाजपा मुख्यालय पहुंचे। बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने जल्द कैबिनेट विस्तार को लेकर संकेत भी दिए थे। बताया जा रहा है कि जल्द ही खाली मंत्री पदों को भरे जाने व कुछ मंत्रियों की छुट्टी की जा सकती है। भाजपा हाईकमान ने मुख्यमंत्री धामी से मंत्रियों और विधायकों की गोपनीय रिपोर्ट मांगी है। धामी मंत्रिमंडल में तीन पद खाली हैं। पिछले कुछ दिनों से इन खाली पदों को भरने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि अभी पित्र पक्ष चल रहे हैं। 26 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रही है।

माना जा रहा है कि इस महीने के आखिरी तक उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट विस्तार हो सकता है। साथ ही आपको बता दें कि 29 मार्च को उत्तराखंड कैबिनेट की लिस्ट जारी हुई थी जिसमें सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, चंदन राम दास और सौरभ बहुगुणा जैसे नाम शामिल किए गए थे। सतपाल महाराज के पास लोक निर्माण विभाग, प्रेम चंद अग्रवाल के पास वित्त के साथ शहरी विकास व आवास, गणेश जोशी के पास कृषि मंत्रालय, धन सिंह रावत के पास शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है तो सुबोध उनियाल वन, रेखा आर्या बाल विकास मंत्रालय, चंदन राम दास समाज कल्याण और सौरभ बहुगुणा पशुपालन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

पहले भी लगाए गए कयास
हालांकि इससे पहले भी उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर कई बार कयास लगाए जा चुके हैं। खास तौर पर जब भी मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे रहे हैं तो कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं जरूर हुई है लेकिन हर बार कयास झूठे साबित हुए। इस बार भी पार्टी में इस मुद्दे पर कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि जल्द ही खाली मंत्री पदों को भरे जाने व कुछ मंत्रियों की छुट्टी की जा सकती है। इस बात की चर्चा जोरों पर है कि नवरात्र के आसपास धामी कैबिनेट का विस्तार होगा।  कैबिनेट में नए चेहरे शामिल होंगे। दरअसल मौजूदा वक्त में कुछ मंत्रियों की परफॉरमेंस को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *