चारधाम यात्राः यमुनोत्री जा रही बस खाई में लटकी, तो सड़क से नीचे लुढ़की गंगोत्री जा रही कार। बाल बाल बचे बद्रीनाथ हाईवे पर कार सवार…

0
Pilgrims narrowly escape on Chardham Yatra route. Hillvani News

Pilgrims narrowly escape on Chardham Yatra route. Hillvani News

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। मौसम खराब होने के चलते भी श्रद्धालु हजारों की संख्या में चारों धामों के दर्शन कर रहे हैं। तो वहीं मौसम खराब होने के चलते या लापरवाही बरतने के कारण कई हादसे भी हो रहे हैं। आज बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में हादसे हुए, जिसमें कई यात्री बाल बाल बचे।

यह भी पढ़ेंः Chandra Grahan 2023: 5 मई को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इस राशि के जातक रहें सतर्क…

खाई में लुढ़की गंगोत्री जा रही यात्रियों की कार
गंगोत्री धाम जा रहे उड़ीसा के यात्रियों की कार खाई में लुढ़क गई। गनीमत यह रही कि कार एक पत्थर पर अटक गई। ऐसा नहीं होता तो कार नीचे भागीरथी नदी में जा गिरती। सूचना मिलने पर हर्षिल पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार में सवार चार यात्रियों को बाहर निकाला। हर्षिल थानाध्यक्ष दिलमोहन बिष्ट ने बताया कि सोनगाड़ में शांति बैंड के पास कार का टायर फटने से यह हादसा हुआ। कार में उड़ीसा के संजय कुमार पुरोहित, सोहिलता पुरोहित, कमानी कांता नाथ, विजयलक्ष्मी नाथ सवार थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार के पत्थर पर अटकने से बड़ा हादसा बच गया। सूचना मिलने पर हर्षिल पुलिस और आपदा स्वंयसेवी राजेश रावत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरे वाहन से गंगोत्री धाम भेजा गया। पुलिस ने दर्शन के बाद उन्हें होटल में रुकवाया।

यह भी पढ़ेंः ध्यान देंः मकान निर्माण के विकास प्राधिकरण ने बदले नियम, मकान मालिकों ने नहीं किया यह काम तो कटेगा भारी चालान..

यमुनोत्री जा रहे यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार
यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार दोपहर हादसा हो गया। डाबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में आधी लटक गई। बस के खाई में लटकते ही वहां चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है। बस पहले पहाड़ी के साइड बड़े पत्थर से टकराई फिर फिसलकर खाई की तरफ पहुंच गई। बस में 28 यात्री सवार थे। प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया है। बस को जेसीबी की मदद से निकाला गया है। हाईवे पर यातायात सुचारू है।

यह भी पढ़ेंः जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप। हत्या की आशंका..

बद्रीनाथ हाईवे पर यूपी के यात्रियों की कार पर गिरा बड़ा पत्थर
बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे यूपी के यात्रियों की कार हादसे का शिकार हो गई। चलती कार पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गया। गनीमत रही कि पत्थर कार की पिछली सीट पर गिरा और दोनों यात्री आगे की सीट पर बैठे थे। हादसे में कार सवार दोनों यात्री बाल-बाल बचे। गोविंदघाट थाना प्रभारी दीपक रावत ने बताया कि सनी पराशर पुत्र राजेंद्र पराशर और अनिल पुत्र सतीश दोनों निवासी ए ब्लॉक कानपुर उत्तर प्रदेश मंगलवार शाम बद्रीनाथ धाम से वापस जोशीमठ लौट रहे थे। तभी उनकी कार पर टैय्या पुल से गोविंदघाट के बीच अचानक पत्थर गिर गया। पत्थर गिरते ही वे गाड़ी से तुरंत बाहर निकल गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार से पत्थरों को हटवाया।

यह भी पढ़ेंः अच्छी खबरः मई माह में जारी होंगे 7 भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट, यूकेपीएससी ने की तैयारी..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X