Chardham Yatra:आज दो तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, 10 हुई कुल मृतकों की संख्या..

0
Pilgrim dies of heart attack. Hillvani News

Pilgrim dies of heart attack. Hillvani News

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा अपने चरम पर है। चारधाम यात्रा पर अब तक लाखों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं तो हर रोज हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं यमुनोत्री धाम के दर्शन करने आ रहे तीर्थयात्रियों पर हार्ट अटैक भारी पड़ रहा है। वहीं आज रविवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। यमुनोत्री धाम की यात्रा में हृदय गति रुकने से मृतकों की संख्या अब नौ हो गई है। वहीं, एक यात्री की मौत पहाड़ी से आए पत्थर लगने के कारण हो चुकी है। चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 10 पहुंच गया है।

यह भी पढ़ेंः अच्छी खबरः शिक्षा विभाग में 15 हजार पदों पर होगी भर्ती, ये रिक्त पद भी किए शामिल। जानें यूं होंगी भर्तियां…

मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के अनुसार संजना बाई पंवार(75) पत्नी नाथू सिंह पंवार निवासी गोथानिया, झाबुआ मध्य प्रदेश अपने परिजनों के साथ रविवार को यमुनोत्री यात्रा के लिए आई थीं। जानकीचट्टी में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए यात्रा अस्पताल पहुंचाया गया। संजना बाई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी ओर बालासाहेब डेगडु जैन(73) पुत्र डेगडु शंकर जैन निवासी गंगापुर रोड नासिक अपने साथियों के साथ यमुनोत्री की पैदल यात्रा कर रहे थे। पैदल मार्ग पर भिंडयालीगाड़ के समीप वह अचानक बेहोश हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों यात्रियों की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।

यह भी पढ़ेंः राइडर और ब्लॉगर की खैर नहीं! ट्रैफिक नियम तोड़े या रैश ड्राइविंग की तो इन धाराओं में होगा मुकदमा दर्ज। नई SOP हुई तैयार..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *