देहरादून में फिर लगेगा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार..

0
Pandit Dhirendra Krishna Shastri reached Dehradun

Pandit Dhirendra Krishna Shastri reached Dehradun : बीते शनिवार 4 नवंबर को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देहरादून पहुंचे। यहां शनिवार को परेड ग्राउंड के खेल मैदान में पहली बार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य दरबार लगा। रात 8:20 बजे धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री ने मंच को प्रणाम करते हुए हनुमान जी के चरणों मे शीश नवाया। मंच पर सबसे पहले संतो ने सनातन की हुंकार भरी।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देवभूमि में कण कण में भगवान का वास है। सौभाग्य है कि आप लोगों को देवभूमि में जन्म मिला। अब हर घर से एक बच्चा सनातन का कफ़न बांधकर निकलेगा। दुनिया की कोई भी शक्ति हनुमान जी के सामने टिक नहीं सकती। जब शरीर दूसरा खून स्वीकार नहीं कर सकता, तो हम दूसरे मजहब को क्यो स्वीकार करें। यह देश बाबर का नही, रघुवर का है।

ये भी पढिए : पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की शिरकत, श्रीराम और हनुमान के भजनों से गुंजा कार्यकर्म स्थल..

जल्द लगाएगे देहरादून में 5 दिन का दरबार | Pandit Dhirendra Krishna Shastri reached Dehradun

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज एक दिन का दरबार लगा। यह समय देहरादून के लिए कम है। हम जल्द ही देहरादून में पांच दिन का दिव्य दरबार लगाएंगे और देहरादून के पागलों का दम पिएंगे। इसके लिए बात हो गई है जल्द ही दरबार लगाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजक निवृति यादव, अमित त्यागी मौजूद रहे।

ये भी पढिए : शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में नगर निकाय के अधिकारियों के साथ की बैठक…

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X