कौन है पांडे दंपति जिनको मिलने जा रहा संगीत नाट्य पुरस्कार? राष्ट्रपति करेगें सम्मानित..

0
Pandey couple will receive Sangeet Naatya Award (2)

Pandey couple will receive Sangeet Naatya Award : श्रीनगर के रहने वाले डॉक्टर संजय पांडे ओर उनकी पत्नी डॉक्टर लता पांडेय को राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू के हाथों साल 2022-23 के संगीत नाट्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बता दे 27 फरवरी को संगीत नाट्य अकादमी ने इन दोनों के नाम की घोषणा की। यह पहला मौका होगा जब किसी दंपति को एक साथ इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

ये भी पढिए : 10 मार्च को श्रीनगर में निकाली जाएगी मूल निवास स्वाभिमान महारैली..

गढ़वाल केंद्रीय विवि के लोक कला निष्पादन केंद्र के वरिष्ठ अध्यापक संजय | Pandey couple will receive Sangeet Naatya Award

डॉक्टर पांडेय दंपति का ये सफर इतना आसान नहीं रहा। पिछले 20 सालों से ये पांडे दंपति संगीत के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। डॉक्टर संजय पांडेय मूल रूप से जिला बागेश्वर के वज्यूल गांव के रहने वाले हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा जोशीमठ से हुई। हायर एजुकेशन के लिए डॉक्टर संजय श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने गढ़वाल विवि से हायर एजुकेशन प्राप्त की।

उन्होंने गढ़वाल विवि से ही अपनी पीएचडी की। आज डॉक्टर संजय गढ़वाल केंद्रीय विवि के लोक कला निष्पादन केंद्र के वरिष्ठ अध्यापक हैं। वे सालों से छात्रों को लोक कला के बारे में सीखा पढ़ा रहे हैं। संजय पांडे की पत्नी डॉक्टर लता पांडेय मूल रूप से जिला अल्मोड़ा की रहने वाली हैं। उनकी पढ़ाई लिखाई अपने गृह जनपद से ही पूरी हुई। उन्होंने नैनीताल यूनिवर्सिटी से अपनी पीएचडी की है। वे कई वर्षों से जीजीआईसी श्रीनगर में शिक्षिका के तौर पर कार्य कर रही हैं।

ये भी पढिए : श्रीनगर में एक बार फिर सजने जा रही नाटकों की महफिल, 5 मार्च से राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का आयोजन..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X