उत्तराखंडः वन विकास निगम में आउटसोर्स से हुई भर्ती की होगी जांच, विभागिय मंत्री ने दिए आदेश..

0
Forest Development Corporation. Hillvani News

Forest Development Corporation. Hillvani News

उत्तराखंड वन विकास निगम में आउटसोर्स से इस वर्ष हुई भर्तियों में गड़बड़ी के प्रकरण की जांच होगी। वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में बुधवार को निगम मुख्यालय में कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता में इसकी सहमति बनी। इसके अलावा निगम की रीढ़ कहे जाने वाले स्केलर संवर्ग का ग्रेड पे 2000 करने की मांग के संबंध में शासन जल्द ही इसका प्रस्ताव भेजेगा। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को शासन, वन विभाग व निगम के आला अधिकारियों की उपस्थिति में वन निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से उनकी मांगों के संबंध में विमर्श किया।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में भूकंप से सुबह फिर डोली धरती, रिक्टर पैमाने पर 3.2 रही तीव्रता..

संघ की ओर से उन्हें बताया गया कि निगम में इसी वर्ष आउटसोर्स से विभिन्न पदों पर जो भर्तियां की गई हैं, वह नियम विरुद्ध हैं। बिना पदों की स्वीकृति के ये भर्तियां हुईं और राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को तैनाती दी गई। साथ ही मांग की गई कि प्रकरण की जांच कराकर दोषियों को दंडित किया जाए और योग्यता के आधार पर स्थानीय निवासियों को भर्ती किया जाए। संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री को यह भी जानकारी दी कि स्केलर संवर्ग के वेतनमान में विसंगति है। परिणामस्वरूप पदोन्नति के मामलों में भी विसंगति पैदा हो रही है। इस समस्या का समाधान यही है कि स्केलर संवर्ग का ग्रेड पे 2000 रुपये कर दिया जाए।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः 300 से ज्यादा घरों को 10 दिन की मोहलत, बेदखली के आदेश जारी। अतिक्रमण पर होगा बुलडोजर एक्शन..

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में वन मंत्री ने कहा कि निगम कर्मचारी संघ की अधिकांश मांगों का निस्तारण कर दिया गया है। कुछ मांगें शासन को संदर्भित की गई हैं, जिनका शीघ्र ही निराकरण कर दिया जाएगा। एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि निगम में अधिकारियों की कमी दूर करने के दृष्टिगत ऐसा मैकेनिज्म तैयार किया जा रहा है, जिससे अधिकारियों के पास विभाग व निगम दोनों का चार्ज हो, कार्य प्रभावित भी न हों। उन्होंने कहा कि निगम के शासी निकाय की बैठकें निरंतरता में हों, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को परखेंगे विभागीय उच्चाधिकारी, इन अधिकारियों की लगी ड्यूटी..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X