Meteorological Center expressed the possibility of rain

Meteorological Center expressed the possibility of rain : मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने (Meteorological department) प्रदेश के 6 जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना व्यक्ति की है।
गढ़वाल मंडल के 4 जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होगी उनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिले शामिल हैं। वहीं कुमाऊं मंडल में जिन जिलों में अनेक जगहों पर बारिश होगी उनमें पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले शामिल हैं।

ये भी पढ़िए : श्रीनगर : रेलवे लाइन की सुरंग निर्माण में की जा रही ब्लास्टिंग के कारण लोगों के घरों में पड़ी दरारें..

राज्य के बाकी 7 जिलों में जताई बारिश की संभावना | Meteorological Center expressed the possibility of rain

इसके साथ ही उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के बाकी 7 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में गढ़वाल मंडल के 3 जिले तो कुमाऊं मंडल के 4 जिले शामिल हैं। गढ़वाल मंडल के टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होगी। कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है।
इसके साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के 4000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई है। इससे इन इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी।

देहरादून और हरिद्वार के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर | Meteorological Center expressed the possibility of rain

राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 19°C है। पहाड़ों की रानी मसूरी का अधिकतम तापमान 19°C और न्यूनतम तापमान 8°C है। धर्मनगरी हरिद्वार में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 21°C है। तापमान के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो मसूरी का जो अधिकतम तापमान है, देहरादून का वो न्यूनतम तापमान है। देहरादून और हरिद्वार के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण का अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 12°C है।

ये भी पढ़िए : कल जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X