रुड़की : पेपर मिल में लगी भीषण आग, करीब एक करोड़ का नुकसान..

0
Major fire in paper mill

Major fire in paper mill : रुड़की के नारसन क्षेत्र स्थित गंगोत्री पेपर मिल के गोदाम में बीते देर रात अचानक भीषण आग लग गई। मिल के गोदाम में अचानक आग लगने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि गोदाम का सारा सामान जलकर राख हो गया है। वहीं आग लगने से करीब एक करोड़ का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

ये भी पढिए : 22 फरवरी से हल्द्वानी से शुरू होने जा रही हेलीकॉप्टर सेवा..

6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू | Major fire in paper mill

वहीं विज्ञापनगोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू पाया नहीं जा सका। इस पर जिले से करीब नौ दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई, जिसके बाद करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि | Major fire in paper mill

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं दमकल विभाग के जिला अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि पेपर मिल के गोदाम में भयंकर आग लगी थी, आग किन कारणों से लगी है, उसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढिए : AIIMS Rishikesh : ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा एम्स का यह मॉडल, पढ़िए क्या है खबर..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X