नैनीताल : छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में बड़ा हादसा, 500 मीटर खाई में गिरा वाहन.

0
Major accident on Okhalkanda Block of Nainital

Major accident on Okhalkanda Block of Nainital : नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में एक बड़ा हादसा हुआ है। आज यानी शुक्रवार की सुबह एक बाइक और टैक्सी वाहन की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक और वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। जिसमे में सात लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं घायलों को खाई से निकालकर लोगों ने बड़ी मुश्किल से सड़क तक पहुंचाया। बता दे वाहन में कितने लोग और सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है।

ये भी पढिए : भानियावाला से ऋषिकेश तक बनेगा फोर और सिक्स लेन, टेंडर जारी। छह माह में निर्माण होगा शुरू..

दो लोग गंभीर रुप से घायल | Major accident on Okhalkanda Block of Nainital

वहीं क्षेत्र के प्रकाश मटियाली, रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें से 7 यात्रियों के मरे होने की आशंका लग रही है। साथ ही दो लोग गंभीर रुप से घायल है।
उन्होंने बताया कि हादसे में तीन महिलाए, एक बच्चे और तीन पुरुषों के मृत अवस्था लग रहे हैं। ग्रामीणों ने हादसे का कारण सड़क का सही नहीं होना बताया है उनका कहना है कि सड़क के सही न होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा। वहीं सूचना के मुताबिक बाइक और वाहन की टक्कर हो गई जिसके बाद बाइक और वहां दोनों 500 मीटर खाई में जा गिरे।

फिलहाल घटना के एक घंटे बाद भी जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई।

ये भी पढिए : Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग में राहत-बचाव कार्य जारी, पल-पल अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री धामी..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X