Almora : अपने पैतृक गांव पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, हरज्यू मंदिर में की पूजा अर्चना..

0
Mahendra Singh Dhoni reached his native village

Mahendra Singh Dhoni Dhoni reached his native village : भारतीय क्रिकेटर टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ बुधवार यानी आज 11 बजे अपने पैतृक गांव ल्वाली अल्मोड़ा पहुंचे जहां ग्रामीणों ने धोनी और उनकी पत्नी का स्वागत किया। जिसके बाद धोनी ग्रामीणों के साथ अपने पैतृक आवास पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके साथ जमकर तस्वीरें भी खींची।

ये भी पढिए : शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए यमुनोत्री धाम के कपाट, छह माह तक खुशीमठ में होंगे दर्शन..

महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले परिजनों के साथ 2003 में आए थे गांव | Mahendra Singh Dhoni reached his native village

वहीं महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी ने गांव में मंदिरों में ईष्ट देव की पूजा अर्चना की। ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी गांव पहुंचे है। उन्होंने गांव के हरज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की। फिलहाल वह दूसरे मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे है। ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने यह भी बताया कि महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले अपने परिजनों के साथ 2003 में गांव आए थे। 20 साल बाद वह दोबारा गांव आए है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों की उनके काफी मुद्दों पर बातचीत भी हुई।
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को सुबह 11:50 पर इंडिगो एयर की फ्लाइट से अपने पत्नी साक्षी और बेटी संग पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह बीती रात नाटाडोल में एक होमस्टे में ठहरे हुए थे।

ये भी पढिए : सैलानियों के लिए खोल दिए गए कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन और राजाजी नेशनल पार्क का चीला रेंज गेट..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X