बड़ी खबर: देर रात अज्ञात लोगों ने किया विधायक महेश जीना पर हमला, 1 गिरफ्तार बाकी फरार..

0
Hillvani-MLA-Attack-Uttarakhand

सल्ट: अल्मोडा जिले के सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना पर गुरुवार देर रात अज्ञात लोगों ने हमला किया। बताया जा रहा है कि विधायक जीना पर देघाट के पास उनकी गाड़ी पर पथराव कर हमला किया गया। महेश जीना के साथ उनके पुत्र करन जीना और पार्टी के कुछ लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि विधायक जीना रामलीला समारोह से वापस लौट रहे थे। सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि चार हमलावर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: कैबिनेट बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले, पढ़िए पूरे फैसले एक क्लिक में..

बता दें कि महेश जीना अपने पुत्र करन जीना के साथ देघाट क्षेत्र में रामलीला मंचन देखकर लौट रहे थे। देघाट से कुछ ही दूर भाकूड़ा के पास यूपी नंबर की एक गाड़ी उनके आगे जा रही थी। विधायक के चालक पास मांगने के लिए हार्न बजाया। लेकिन बहुत देर तक गाड़ी ने उसे पास नहीं दिया। बाद में उसके चालक ने विधायक की गाड़ी को ही बीच रास्ते में रोक लिया। गाड़ी से पांच युवक उतरे और उन्होंने विधायक पर हमला कर दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें: लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रहे पवनदीप और अरुणिता, रोमांटिक तस्वीरें हो रही वायरल..

हंगामा देख स्थानीय लोग भी जुट गए और लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। बाकी चार फरार हो गए। आरोपित नोएडा के बड़े व्यापारी बताये जा रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए। मामला बढ़ता देख एसडीएम व राजस्व पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि राजस्व क्षेत्र का मामला है। घटना के बाद पुलिस भी पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X