उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, इस बार कुछ दिन देरी से आएगा मानसून..

Forecast of the Meteorological Department in Uttarakhand. Hillvani News
उत्तराखंड के छह जिलों में आज सोमवार को कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर तेज गर्जना व बिजली चमकने के साथ बारिश की आशंका जताई है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की आशंका है। जिसके चलते अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।
यह भी पढ़ेंः खबर अपडेटः हेमकुंड में ग्लेशियर खिसकने से यात्रा मार्ग बंद, लापता महिला श्रद्धालु का शव बरामद..
मैदानी इलाकों में बढ़ी तपिश, मानसून में देरी
प्रदेश में बीते माह हुई झमाझम वर्षा के बाद जून की शुरुआत से ही मौसम शुष्क बना है। जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक तपिश बढ़ गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में मुख्यत: आसमान साफ रह सकता है। कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच मध्यम हवा चलने के आसार हैं। बताया कि 15 जून तक प्रदेशभर में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस बार उत्तराखंड में मानसून चार-पांच दिन देरी से आएगा।
यह भी पढ़ेंः today’s Horoscope-किसके लिए शुभ, किसके लिए अशुभ..