उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा। 12 मौतों के बाद आज 5 लोग मरे, 1 घायल..

Horrific road accident in Uttarakhand. Hillvani News
उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार को चमोली में एक सूमो के गहरी खाई में गिरने के बाद आज शनिवार को एक कार उत्तरकाशी जिले में गिर गई। सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सड़क हादसे के बाद एसडीआफएफ और पुलिस-प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एक घायल यात्री को अस्पताल में भर्ती करवाया। उत्तरकाशी जिले के धरासू-यमुनोत्री राजमार्ग मार्ग में ब्रह्मखाल के नजदीक एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में 06 लोग सवार थे। जिसमें 05 लोगों की मौत हो गई। आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, कार में 6 लोग सवार थे। जिनमें 5 की मौत की खबर है। जब कि एक गंभीर घायल बताया गया है।
यह भी पढ़ेंः शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ के कपाट, सेना के मधुर बैंड धुनों पर जमकर झूमें तीर्थयात्री..
घटना आज शनिवार साढ़े 12 बजे की है जब यूके 10 ए-0571 उत्तरकाशी आ रही थी तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मालूम हो कि शुक्रवार को चमोली जिले में एक सूमो के गिरने से दो महिला समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना में घायल के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
यह भी पढ़ेंः बड़ा हादसा: वाहन दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, 3 घायल। सीएम धामी ने दिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश..