उत्तराखंड में जल्द मेघ बरसना करेंगे बंद, मानसून की विदाई के बन रहे आसार..

0
Heavy rain will stop in Uttarakhand. Hillvani News

Heavy rain will stop in Uttarakhand. Hillvani News

Like, Share & subscribe HillVani Youtube Channel

उत्तराखंड में मानसून की विदाई की वक्त अब नजदीक आ गया है। प्रदेश में आमतौर पर मानसून की विदाई 31 सितंबर तक हो जाती है। बावजूद इसके पिछले वर्ष अक्तूबर पहले सप्ताह में मानसून की विदाई हुई थी। 26 सितंबर के बाद कभी भी मानसून विदा हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अगले पांच दिन शुष्क मौसम रहने के आसार हैं। इस वजह से अगले तीन से चार दिनों में उत्तर पश्चिम भारत क्षेत्र से दक्षिण पश्चिम मानसून विदा होने की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल आदि राज्यों में मानसून की विदाई का समय इसके बाद से ही देखा जाता है।

यह भी पढ़ेंः 74 तबादले करके विदेश गए कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री धामी ने लगाई रोक।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक 26 सितंबर के बाद कभी भी उत्तराखंड से भी मानसून की विदाई की घोषणा हो सकती है। देहरादून में चौथे दिन तापमान में बढ़ोतरी दून में लगातार तीन दिन ठंडक रहने के बाद रविवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई। बीते तीन दिन तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम था। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31.3 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 20 डिग्री रहा। रविवार को दिनभर दून में मौसम सुहावना बना रहा और धूप खिली रही। शाम को कुछ हिस्सों में काले बादलों के समूह भी दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक दून में अगले कुछ दिन मौसम सुहावना रहेगा। तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती।

यह भी पढ़ेंः Uttarakhand VPDO Recruitment Scam: एक और आरोपी गिरफ्तार, इस गांव के 45 युवा हुए थे पास..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X