उत्तराखंड: गुरमीत सिंह ने ली राज्यपाल पद की शपथ, देखें वीडियो..

0

उत्तराखंड: प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को राजभवन में आयोजन किया गया। जहां उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह ने राज्यपाल पद की शपथ ली। राज्य गठन के बाद बतौर 8वें राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह ने शपथ ली। उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने नवनियुक्त राज्यपाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राजभवन में आयोजन शपथ कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कई कैबिनेट मंत्री समेत शासन के आला अधिकारी और सेना से जुड़े तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्हें चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है और करीब चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेवा निर्मित हुए गुरमीत सिंह ने बुधवार को राज्यपाल पद की शपथ ली।

कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह?
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह कई पदकों से सम्मानित अधिकारी हैं। लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने लगभग चार दशक तक देश सेवा की, फरवरी 2016 को गुरमीत सिंह सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने सेना में अपनी सेवा के दौरान अलग अलग भूमिकाएं निभाई जिनमें सेना के उप प्रमुख, सहायक जनरल और कश्मीर में नियंत्रण रेखा की निगरानी करने वाली 15वीं कोर के कोर कमांडर के पद पर काम किया।

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने सैन्य संचालनों के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में चीन से जुड़े परिचालन और सैन्य रणनीतिक मुद्दों को भी संभाल रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह सेना में रहने के दौरान, एक दशक से अधिक समय तक कई विशेषज्ञ समूहों, संयुक्त कार्य समूहों, वार्षिक संवादों और चीन अध्ययन समूह की बैठकों का हिस्सा रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने महत्वपूर्ण सैन्य कूटनीतिक और सीमा या वास्तविक नियंत्रण रेखा की बैठकों के लिए सात बार चीन का दौरा किया। डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कोर्स और नेशनल डिफेंस कॉलेज से स्नातक, लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने चेन्नई और इंदौर विश्वविद्यालयों से दो एम.फिल किया हैं।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X