गौरीकुंड आपदा अपडेटः रेस्क्यू टीम ने आज सुबह 2 शव किए बरामद। अब तक मिले 7 शव, 16 की तलाश जारी..

0
Gauri Kund Landslide. Hillvani News

Gauri Kund Landslide. Hillvani News

गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार 9वें दिन भी जारी है। रेस्क्यू टीम द्वारा पांच शव पूर्व में बरामद कर लिए गए थे। आज शनिवार को रेस्क्यू टीम ने दो और शव बरामद किए हैं। जिनमें एक लड़की व एक महिला का शव बरामद हुआ है, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। बाकी शेष 16 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि उक्त घटना में लापता हुए 23 व्यक्तियों में से अब तक 7 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शेष 16 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है।

यह भी पढ़ेंः बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी या कांग्रेस? कांग्रेस जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी, जानिए किसको मिलेगा फायदा..

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता चल रहे लोगों का आज 9वें दिन भी लगातार घटना स्थल पर जिलाधिकारी के निर्देशन में सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम ने आज सुबह दो और लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। जिनमें एक लड़की व एक महिला का शव बरामद किया गया है, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। शेष 16 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। रेस्क्यू एवं खोजबीन टीम में डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, प्रशासन की टीमें शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में 14 अगस्त तक बारिश का क्रम रहेगा जारी, कल तीन जिलों के स्कूल रहेंगे बंद..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X