Uttarakhand Weather: पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा का अटैक, बारिश न होने से सता रही सूखी सर्दी..

0
Hillvani-Weather-Uttarakhand

Hillvani-Weather-Uttarakhand

प्रदेश में बारिश न होने की वजह से पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। उधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले कुछ समय तक प्रदेश भर में ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। विंटर में बारिश न होने की वजह से दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि सुबह-शाम ठंड बढ़ने के साथ मैदानी इलाकों में कोहरा छाने लगा है। मौसम के बदले पैटर्न के चलते बीते साल से सर्दियों में बारिश के आंकड़ों में कमी दर्ज की गई है। यही वजह है कि प्रदेश भर में सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है बारिश न होने की वजह से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी नहीं हो रही है। बारिश और बर्फबारी के बाद रिकॉर्ड किया जाने वाला दिन और रात के तापमान के अंतर भी कम होगा। इसके अलावा बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना होगा। जबकि मैदानी इलाकों में कोहरे का भी असर कम होगा।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा.. गहरी खाई में गिरा वाहन, पिता-पुत्र सहित 3 लोगों की मौत..

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों पर नजर डाले तो एक से 17 दिसंबर तक प्रदेश भर में 4.4 एमएम बारिश हुई, जबकि अभी तक 8.2 एमएम बारिश होनी थी। उधर बारिश न होने की वजह से मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा तो पहाड़ों में पाला सता रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि विंटर बारिश न होने की वजह से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी नहीं हो पा रही है। सूखी ठंड होने की यही वजह है। उधर मौसम के पूर्वानुमान में नजर डालें तो 23 दिसंबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। रही बात दिन और रात के तापमान के अंतर की तो बारिश और बर्फबारी होने के बाद यह अंतर कम देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः अनोखी पहलः कूड़ा फेंकने वाले की फोटो खींचो और इनाम पाओ… पढ़ें पूरी जानकारी..

कड़ाके की ठंड बढ़ा रही लोगों की परेशानी
लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित है। हालांकि, दिन में चटख धूप खिल रही है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः वित्त मंत्री प्रेमचंद ने आम बजट पर मांगी आपकी राय, आप भी भेजें अपने सुझाव..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X