Solar Eclipse: सदी का दुर्लभ सूर्यग्रहण कल सुबह सबेरे। इन 4 राशियों पर पड़ेगा दुष्प्रभाव, जानिए बाकी राशियों का हाल..

0
First Solar Eclipse Date and Timing. Hillvani News

First Solar Eclipse Date and Timing. Hillvani News

Solar Eclipse: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। ऐसी स्थिति में सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है। विज्ञान में सूर्य ग्रहण को भले खगोलीय घटना माना जाता है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे बहुत अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं ग्रहण का समय और प्रभाव….
सूर्य ग्रहण का समय
20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर लगेगा। यह ग्रहण दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहने वाली है। यह ग्रहण वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को अश्विनी नक्षत्र में मेष राशि में लगेगा। इस बार का सूर्य ग्रहण इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस दिन वैशाख माह की अमावस्या भी है। इस दिन दान-पुण्य जैसे काम करना बेहद शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ेंः Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट किया जारी, बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी…

कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ये ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत सागर और न्यूजीलैंड में देखा जा सकेगा। ग्रहण के दौरान सूर्य ग्रसित हो जाता है जिसका प्रभाव हर किसी पर पड़ता है।
सूतक काल नहीं होगा मान्य
सूर्य ग्रहण का सूतक काल सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूतक काल को अशुभ अवधि माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। हालांकि यह सूतक काल तभी मान्य होता है जब ग्रहण दिखाई देता है। 20 अप्रैल को लगने वाला ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए यहां सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः ऐसे कैसे पढ़ेंगे छात्र! शिक्षा सत्र शुरू होने के 18 दिन बाद भी नहीं मिलीं किताबें..

अब भारत में भी देखें सकेंगे लाइवस्ट्रीमिंग
अब भारत में भी आप सूर्या ग्रहण को देख पाएंगे। लेकिन ऑफलाइन नहीं बल्कि ऑनलाइन। बता दें कि NASA इस दुर्लभ घटना की लाइवस्ट्रीमिंग करेंगे। Space.com के अनुसार इस घटना को YouTube चैनल्स जैसे TimeAndDate.com पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकेगा। वहीं, Gravity Discovery Centre & Observatory पर भी इसे लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण कल सुबह 7:04 से शुरू होगा और दोपहर 12:29 पर खत्म होगा।
इन राशियों पर डालेगा असर
जब सूर्य ग्रहण लगता है तो ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कई राशियों पर इसका सकारात्मक तो कई राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। वैसे तो यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा असर मेष राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। क्योंकि 20 अप्रैल को वैशाख अमावस्या का दिन है और साल का पहला सूर्य ग्रहण भी अहम हो जाता है। क्योंकि ये मेष और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा जिसकी वजह से मेष राशि के जातकों पर ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। जानें इन 4 राशियों पर पड़ेगा ग्रहण का दुष्प्रभाव…..

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः यहां 21 अप्रैल तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूल, आदेश जारी..

मेषः मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहण बुरा परिणाम देने वाला रहेगा। जातक पर तनाव हावी रहेगा। जातक को अपनी सेहत को लेकर सजग रहना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। क्रोध न करें।
कर्कः जातक का जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। क्लेश का वातावरण निर्मित रहेगा। आकस्मिक दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
तुलाः जातक बहुत सारे कार्य एक साथ करने का प्रयास करेंगे और कोई भी कार्य वक़्त पर पूर्ण ना होने के कारण खुद को असहज महसूस करेंगे। मानसिक शांति भंग होगी।
धनुः आर्थिक रूप से जातक को नुकसान होने के योग हैं। अस्त व्यस्त रहने के कारण मन उदास रहेगा। किसी निकट के रिश्तेदार से विवाद हो सकता है।
इन राशियों पर मिश्रित प्रभाव रहेगा
वृषभः जातक का स्वास्थ सामान्य , धन लाभ होने के साथ साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। संतान को शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। घूमने जाने के प्लान को स्थगित करना पड़ सकता है।
मिथुनः अधिक विचार आने के कारण मन व्यथित रहेगा। सिर दर्द की शिकायत रहेगी। आकस्मिक हानि होने के योग है। किसी निकट के व्यक्ति पर भरोसा कर धोखा खा सकते हैं। सतर्क रहें।
मीनः कार्य को लेकर जातक का समय भाग दौड़ वाला रहेगा। ना चाहते हुए भी यात्राएं करनी पड़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होने के योग है। पिता के साथ वाद विवाद हो सकता है। सतर्क रहें।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः अब जमीनों का फर्जीवाड़ा बिल्कुल भी नहीं होगा आसान, बना यह प्लान। जारी होगा टोल फ्री नंबर..

इन राशियों पर शुभ प्रभाव रहेगा
सिंहः परिवार में धार्मिक माहौल रहने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। पुराने कानूनी मुकदमे में जीत हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
कन्याः जातक के अटके हुए कार्य पूरे होंगे। सरकारी योजना से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बुजुर्गो के प्रति आदर सम्मान बढ़ेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
वृश्चिकः आर्थिक रूप से जातक को लाभ होने के योग है। सलाह दी जाती है कि धन का संचय करने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर लोगों से बात करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ कर बात करें, कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। जीवनसाथी आपको खुशी देने का हर संभव प्रयास करेगा।
मकरः जातक शांत स्वभाव के कारण सब का ध्यान आकर्षित करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। बच्चों का मन मौज मस्ती की तरफ अधिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ बीती जिंदगी की बातें साझा करेंगे।
कुम्भः जातक को नये स्त्रोत से लाभ प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक यात्रा के योग है। अन्य प्रेम सम्बन्ध जातक की प्रतिष्ठा में हानि पहुंचा सकते हैं। निकटतम मित्र के साथ समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी की वजह से मानसिक क्लेश रहेगा। (नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र द्वारा आधारित है, हिलवाणी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ेंः अच्छी खबरः AIIMS में नौकरी पाने का सुनहरा मौका। साथ ही यहां भी निकली भर्तियां, पढें पूरी डिटेल्स…

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X