उत्तराखंड में अंतिम मतदाता सूची जारी.. 99 हजार मतदाता बढ़े, संख्या 83 लाख पहुंची..

0
Uttarakhand-Voter-Hillvani-News

Uttarakhand-Voter-Hillvani-News

Final voter list released in Uttarakhand: उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या 83 लाख 36 हजार 780 पहुंच गई है। इस बार 99,922 मतदाता बढ़े हैं। जिसमें 18 से 19 आयु वर्ग के 129062 मतदाता हैं। जो पहली बार मतदान करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुए कहा, राज्य में 11729 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में सबसे अधिक देहरादून जिले में 15 लाख 30 हजार 939 मतदाता हैं। जबकि रुद्रप्रयाग जिले में सबसे कम एक लाख 94342 मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, मतदाता बनने की प्रक्रिया चलती रहेगी। जो छूट गए हैं वे मतदाता बनने के लिए बीएलओ, एसडीएम, डीएम कार्यालय या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ट्रांसजेंडर को बैठकों के माध्यम से मतदाता बनने के लिए जागरूक किया जाता है। उनको भी आगे आना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 25 के बाद करवट लेगा मौसम, सर्दी का सितम जारी..

उत्तराखंड में आयु वर्ग में जानें कितने मतदाता है। Final voter list released in Uttarakhand
1- 80 साल से अधिक आयु वर्ग के 154259 मतदाता हैं।
2- 70 से 79 आयु वर्ग के 414114 मतदाता हैं।
3- 60 से 69 आयुवर्ग के 750563 मतदाता हैं।
4- 50 से 59 आयुवर्ग के 1186686 मतदाता हैं।
5- 40 से 49 आयु वर्ग के 1704523 मतदाता हैं।
6- 30 से 39 आयु वर्ग के 2244926 मतदाता हैं।
7- 20 से 29 आयु वर्ग के 1659290 मतदाता हैं।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में वाहनों की गति पर लगाम.. 35 से ज्यादा गति होने पर कटेगा चालान, चालक पढ़ लें ये खबर..

100 साल से अधिक आयुवर्ग में महिलाएं ज्यादाFinal voter list released in Uttarakhand
प्रदेश में 100 साल से अधिक आयुवर्ग में महिलाओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। सौ साल से अधिक के 1411 मतदाताओं में 853 महिलाएं और 558 पुरुष हैं। जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 69974 है।
तीन जिलों में एक भी ट्रांसजेंडर नहींFinal voter list released in Uttarakhand
प्रदेश के तीन जिलों रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चंपावत में एक भी ट्रांसजेंडर मतदाता नहीं है। सबसे अधिक 138 ट्रांसजेंडर मतदाता हरिद्वार जिले में हैं। जबकि उत्तरकाशी में दो, चमोली में चार, टिहरी में तीन, देहरादून में 77, पौड़ी में 9, पिथौरागढ़ में दो, अल्मोड़ा में पांच, नैनीताल में आठ एवं ऊधमसिंह नगर में 38 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
रुद्रप्रयाग में महिला मतदाता पुरुषों से अधिकFinal voter list released in Uttarakhand
प्रदेश में रुद्रप्रयाग एकमात्र ऐसा जिला है, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। रुद्रप्रयाग जिले में 194342 मतदाताओं में से 97767 महिला और 96575 पुरुष मतदाता हैं। जबकि अन्य जिलों में महिलाओं से पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः टूरिज्म बोर्ड होम स्टे बुकिंग के लिए पोर्टल करेगा लांच, होम स्टे मालिकों को होगा फायदा..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X