मुख्यमंत्री धामी के हैलीकाप्टर की हुई इमरजेंसी लेंडिंग, मचा हड़कंप। आनन-फानन में पहुंचे जिले के आला अधिकारी…

0
Hillvani-New-CM-Utarakhand

Hillvani-New-CM-Utarakhand

उधमसिंह नगरः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की अचानक पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आपको बता दें कि आज करीब 10:30 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी और बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद हवाई मार्ग से जा रहे हैं मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ेंः चारधाम यात्रा : 20 तीर्थयात्रियों की 7 दिनों में मौत, पैदल यात्रा बीमार व बुजुर्गों पर भारी। स्वास्थ्य सेवाओं और ठहरने के पर्याप्त इंतजाम तक नहीं…

जिसके बाद आनन-फानन में जिले के आला अधिकारी पंतनगर पहुंचे। वहीं आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर के एनेक्सी में रुके हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद है। वही ख़बर लिखे जाने तक मुख्यमंत्री की इमरजेंसी लेंडिंग की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला समेत कई बीजेपी नेता मुख्यमंत्री से मिलने पंतनगर पहुंचे, लेकिन मुख्यमंत्री किसी से भी नहीं मिले।

यह भी पढ़ेंः जल्द लगने वाला है चंद्र ग्रहण, आपके लिए शुभ रहेगा या अशुभ। जानें राशि के अनुसार..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करीब 2 घंटे अपनी पत्नी के साथ एनेक्सी में रहे। वहीं सीएम धामी ने परिवार संग लंच करने के बाद करीब 12: 40 बजे मौसम ठीक और सामान्य होने के बाद देहरादून के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। जिसके बाद वो अब देहरादून पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *