धामी मंत्रिमंडल में अभी नहीं होगा विस्तार, दायित्व आवंटन में भी देरी। उम्मीद लगाए विधायकों को झटका..

0
Important decisions of Dhami cabinet. Hillvani News

Important decisions of Dhami cabinet. Hillvani News

उत्तराखंड में काफी दिनों से चर्चा चल रही थी कि प्रदेश सरकार में मंत्रीमंडल का जल्द विस्तार होने वाला है और साथ ही दायित्वों का भी बंटवार होगा। इन सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहा है कि नई दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से चर्चा के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं पर कोई विचार नहीं हुआ। उनके इस बयान से मंत्री पद की उम्मीद लगाने वाले विधायकों को झटका लगा है। बकौल, भट्ट प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर चर्चा हुई है। इस माह के अंत तक नई टीम बन जाएगी। इसके बाद ही प्रदेश सरकार में दायित्वों पर विचार होगा। मीडियाकर्मियों से बातचीत में भट्ट ने यह बात कही। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के एक ही दिन नई दिल्ली प्रवास पर होने से भाजपा के सियासी हलकों में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं गरमा उठी थीं। कयास यह भी लगाए जा रहे थे कि 15 अगस्त से पहले सरकार दायित्व बांट देगी।

यह भी पढ़ेंः UKSSSC: यहां बनाया था हाकम ने नकल का सेंटर। STF करेंगी सख्ती से पूछताछ, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब..

लेकिन अब प्रदेश अध्यक्ष के बयान से यह साफ हो गया है कि दायित्वों का आवंटन भाजपा की नई टीम की घोषणा के बाद होगा। दिल्ली से लौटे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नई टीम में 60 से 70 प्रतिशत नए चेहरों को जगह देने की बात कही है। माना जा रहा है कि मौजूदा प्रदेश कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों व वरिष्ठ सदस्यों को प्रदेश सरकार में दायित्व या अन्य जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से कार्यकारिणी से बदले जाने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों के नामों पर चर्चा कर ली है। सूत्र बता रहे हैं कि वह प्रदेश महामंत्रियों, उपाध्यक्षों, प्रदेश मंत्रियों में से अधिकांश को बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः Electricity Rates: अब हर महीने बदलेंगी बिजली दरें, जल्द प्रभावी होगा नया प्रावधान..

अभी नहीं हुआ मंत्रिमंडल विस्तार पर कोई विचार
आपको बता दें कि धामी मंत्रिमंडल में तीन पद खाली हैं। पिछले कुछ दिनों से इन खाली पदों को भरने के लिए कैबिनेट विस्तार चर्चाएं गरमा रही थीं। इस बीच जब मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली जाने की तैयारी में थे, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के एक बयान ने कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं को हवा दी। उनके बयान ने मंत्री पद की दौड़ शामिल वरिष्ठ विधायकों के अरमानों को भी जगा दिया था।

यह भी पढ़ेंः Horoscope Today 14 August: आज इन राशियों के लिए है विशेष दिन, जानें अपना राशिफल

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X