राजनीति: कांग्रेस की बीजेपी में सेंध, चर्चाओं का बाजार गर्म। क्या कांग्रेस देगी बीजेपी को झटका?..

0

उत्तराखंड: प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि बीजेपी के कुछ या एक वरिष्ठ नेता आज दिल्ली में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। यह बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका होगा। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश में दलबदल की राजनीति का दौर जारी है। कुछ कांग्रेसी नेता पहले ही बीजेपी में शामिल हो गए हैं तो अब कांग्रेस भी बीजेपी के असंतुष्ठ नेताओं पर नजर गाढी हुई है। इस दलबदल राजनीति में बीजेपी लगातार विधायक को और नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है तो अब बारी कांग्रेस के पलटवार की है।

Read More- दुर्घटना: बारातियों से भरी मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, डेढ़ दर्जन लोग थे सवार…

भाजपा को बड़ा झटका लगने जा रहा है। मिल रही खबरों के मुताबिक उत्तराखंड भाजपा में मौजूद कुछ बड़े नाम कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इनमें पूर्व कांग्रेसियों के नाम बताए जा रहे हैं। सोनिया व राहुल ने कुछ नामों पर सहमति दे दी है। सोमवार यानी आज दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में इन नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम का दिल्ली से लाइव प्रसारण किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात तक हाईकमान के साथ चली बैठक में कुछ नामों को कांग्रेस में शामिल होने को हरी झंडी मिल गयी।

Read More- सावधान: WHO की चेतावनी, बच्चों और किशोरों में बढ़ सकते हैं Covid-19 के मामले..

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से विधायक यशपाल आर्य, हरक सिंह, उमेश शर्मा काऊ समेत कुछ भाजपा नेता पार्टी से नाराज चल रहे थे। खबर है कि आज 11 बजे उत्तराखंड सरकार में मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे.. हालांकि अभी ये कयास ही है। देखना यह होगा कि क्या यह बात सही निकलती है या फिर चर्चाओं के बाजार पर विराम लगेगा। कुछ समय से भारत की राजनीति में दलबदल का जोर है। चुनाव आते ही दलबदलू नेता इधर से उधर भागना शुरू कर देते हैं।

Read More- Health Tips: हाई कोलेस्ट्रॉल है तो रहें अलर्ट, दिल के लिए है खतरनाक। आपके पैर देने लगते हैं ये संकेत..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X