उत्तराखंड के मैदानी जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट, 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार..

0
hillvani-Weather-Alert-Uttarakhand

hillvani-Weather-Alert-Uttarakhand

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। 3000 मीटर की ऊंचाई पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों जनपदों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी जनपदों में मौसम साफ रहेगा और अगले दो दिनों तक धूप खिली रहेगी। 29 जनवरी को हल्के बादल छा सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 30 और 31 जनवरी को भी इसी तरह की हालत रह सकते हैं। आज पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जबकि अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः कैबिनेट मंत्री का नेक काम। सड़क दुर्घटना देख रुकवाया अपना काफिला, घायलों को भिजवाया अस्पताल..

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 2 डिग्री अधिक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर में न्यूनतम तापमान 2.9 और अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में न्यूनतम तापमान 1.9 और अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज बादलों का डेरा रह सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में हल्की वर्षा के आसार हैं। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः जिलाधिकारियों से भू कानून से सम्बन्धित सुझाव मांगे गए..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X