मुख्यमंत्री धामी ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक को किया निलंबित, पढ़ें पूरा मामला..

0
Chief Minister Pushkar Singh Dhami. Hillvani News

Chief Minister Pushkar Singh Dhami. Hillvani News

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अमित जैन को निलंबित कर दिया है। दरअसल अमित जैन ट्रांसफर के बावजूद चेक काट रहे थे। यह जानकारी सीधे सरकार को मिली थी। मुख्यमंत्री ने इसकी गोपनीय जांच कराई और मामला सही पाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन से सभी पदभार हटा दिए गए थे।

यह भी पढ़ेंः एक फोन कॉल पर मिलेगी लोगों को ये सुविधाएं, मुख्यमंत्री धामी ने किया योजना का शुभारंभ..

अमित जैन को कोषागार निदेशालय में संबद्ध किया गया था। उनके खिलाफ लंबे समय से विवि में चल रही अनियमितताओं की जांच प्रभावित करने की शिकायत मिली थी। विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की विजिलेंस जांच चल रही है। उन पर आरोप थे कि विवि में मुख्य वित्त अधिकारी पद पर रहते हुए जांच को प्रभावित कर सकते हैं। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने भी अपर मुख्य सचिव वित्त को 23 जून को लिखित शिकायत देकर तबादला करने की मांग की थी।

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्राः सुबह सुबह दो कांवड़िए नहर में डूबे, तलाश में जुटी पुलिस..

बता दें कि अमित जैन के पास नगर निगम देहरादून में वरिष्ठ वित्त अधिकारी का अतिरिक्त पदभार था। इससे पहले 10 जनवरी 2023 को शासन ने जैन को तबादला वरिष्ठ कोषाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद पर किया था। इसके बावजूद जैन विवि में मुख्य वित्त अधिकारी पद से कार्यमुक्त नहीं किए गए। अब सरकार ने जैन से सभी पदभार हटा कर कोषागार निदेशालय में संबद्ध किया है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड: राम सिंह चौहान बने राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष, जानें किसको मिले कितने वोट..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X