सीएम धामी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात, देवभूमि भ्रमण के लिए किया आमंत्रित..

CM Dhami invited Gujarat CM Bhupendra Patel to visit Devbhoomi : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात-अहमदाबाद में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता आंदोलन के मुख्य केंद्र साबरमती आश्रम (सत्याग्रह आश्रम) पहुंचे। यहां उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख राजनीतिक एवं आध्यात्मिक नेता महात्मा गांधी को याद किया। साथ ही वहां चरखा भी चलाना सीखा।
सीएम भूपेंद्र पटेल को बाबा केदार का स्मृति चित्र किया भेंट | CM Dhami invited Gujarat CM Bhupendra Patel to visit Devbhoomi

वहीं आज सुबह सीएम धामी ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम भूपेंद्र पटेल को बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से प्रवासी उत्तराखंडियों की मांग पर अहमदाबाद में उत्तराखंड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग के लिए अनुरोध किया। साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण के लिए भी आमंत्रित किया।
ये भी पढिए : प्रार्थना सभा के दौरान एक साथ बेहोश हुई छात्राएं, अभिभावकों में दहशत। जानें वजह