Chandrayaan-3 की सफल लॉन्चिंग पर मुख्यमंत्री धामी ने ISRO को दी बधाई, कहा- ‘नए भारत की नई उड़ान’

0
Chandrayaan-3-Hillvani-News

Chandrayaan-3-Hillvani-News

Chandrayaan-3 Launch: देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ को आज श्रीहरिकोटा स्थित केंद्र से लॉन्च किया जा चुका। चंद्रयान- 3 (Chandrayaan-3) के लॉन्चिंग को लेकर विश्वभर की निगाहें भारत पर टिकी हुई थी। चंद्र मिशन तीन की सफल लॉन्चिंग के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के महान वैज्ञानिकों समेत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम को बधाई दी है।

यह भी पढ़ेंः पेपर लीक मामले में जांच की स्थिति बताए सरकार- हाईकोर्ट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘चंद्रयान-3’ की लॉन्चिंग के अवसर पर ट्वीट के माध्यम से बधाई देते हुए लिखा है, “नए भारत की नई उड़ान…’चंद्रयान-3’ के सफल प्रक्षेपण हेतु देश के महान वैज्ञानिकों समेत इसरो की पूरी टीम को बधाई। यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नया इतिहास रचने की ओर अग्रसर है।”

यह भी पढ़ेंः मालन पुल टूटने से नदी में बहे युवक का शव बरामद, 2010 में 12.35 करोड़ की लागत से बना था पुल..

पीएम ने भी ट्वीट कर की भारतीय वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना
‘चंद्रयान-3’ की लॉन्चिंग के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट के जरिए भारतीय वैज्ञानिकों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने में उनके द्वारा किए गये अथक प्रयासों की सराहना की है। पीएम ने ट्वीट में लिखा है- ‘चंद्रयान-3’ ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं!

यह भी पढ़ेंः मौसम अपडेटः इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, मील का पत्थर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित करते हुए चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। इसरो टीम और वे सभी लोगों को बधाई जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए अथक परिश्रम किया। यह अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चंद्र मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।’
इसरो को हार्दिक बधाई: अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘भारत ने आज चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के साथ अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा शुरू की। इसरो को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। वे वैज्ञानिक जिनकी अथक खोज ने आज भारत को पीढ़ियों के लिए एक उल्लेखनीय अंतरिक्ष यात्रा की पटकथा लिखने की राह पर आगे बढ़ाया है।’

यह भी पढ़ेंः UKPSC ने खोला नौकरी का पिटारा, इन पदों पर होंगी बम्पर भर्तियां। ऐसे करें आवेदन..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X