केदारनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पुनर्निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण..

0
Chief Minister Dhami reached Kedarnath Dham. Hillvani News

Chief Minister Dhami reached Kedarnath Dham. Hillvani News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह बाबा केदारनाथ के दरबार पहुंचे और दर्शन किया। इसके बाद सीएम ने केदारपुरी में चल रे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। केदारनाथ आपदा के 10 साल पूरे हो चुके हैं। 16-17 जून 2013 को भीषण आपदा आई थी। आपदा के बाद से ही केदारनाथ को‌‌ सजाने संवारने का काम किया जा रहा है, सीएम धामी ने कहा कि निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। केदारपुरी का पुनर्निर्माण पीएम मोदी का ड्रीम‌ प्रोजेक्ट है लिहाजा इसे जल्द से जल्द पूरा करने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः पुरोला पर ओवैसी का ट्वीट- फिर जहर उगला.. पुरोला विवाद को बताया साजिश, बताया हिंसक..

एक दशक पहले केदारनाथ में जल प्रलय के बाद पुनर्निर्माण कार्यों से केदारपुरी सज और संवर रही है। आपदा के बाद पहले चरण में 225 करोड़ रुपये के काम किए गए। अभी काफी कुछ होना बाकी है। आज शुक्रवार सुबह सीएम धामी स्थलीय निरीक्षण के केदारनाथ धाम पहुंचे। दूसरे चरण में 197 करोड़ रुपये की लागत से 21 निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा 148 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्रियों के लिए आवासीय सुविधा मिलेगी। 16 जून 2013 को आई आपदा से केदारनाथ मंदिर को छोड़ कर बाकी सब कुछ ध्वस्त हो गया था। हजारों लोगों को आपदा में जान गंवानी पड़ी थी।

यह भी पढ़ेंः Horoscope Today 16 June 2023: सिंह समेत इन राशि वालों को मिलेगा शाम तक शुभ समाचार.. और आपको..

केदारनाथ पुनर्निर्माण तीन चरणों में शुरू किया गया। पहले चरण में मंदिर परिसर का विस्तार, संगम के समीप गोल प्लाजा और मंदिर परिसर तक जाने वाले रास्ते पर कटवा पत्थर बिछाया गया। साथ ही मंदाकिनी नदी के तट पर सुरक्षा कार्य, सेंट्रल स्ट्रीट, आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि, सरस्वती आस्था पथ व घाट, मंदिर परिसर के दोनों तरफ भवनों की सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण, ध्यान गुफा का निर्माण किया गया। दूसरे चरण में 197 करोड़ रुपये की लागत के पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः पहाड़ का राजा फल काफल.. स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी ‘संजीवनी’

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X