Cabinet Minister Ganesh Joshi's health deteriorated

Cabinet Minister Ganesh Joshi’s health deteriorated : उत्तराखंड कृषि मंत्री गणेश जोशी की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ऋषिकेश एम्स के ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गणेश जोशी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढिए : उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, प्रदेश में अगले महिने से बिजली का बिल आएगा कम..

उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए डॉक्टरों की एक टीम | Cabinet Minister Ganesh Joshi’s health deteriorated

एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 9:45 बजे मंत्री गणेश जोशी एम्स पहुंचे। मंत्री जोशी को श्वसन संबंधित कुछ दिक्कतें थीं जिसके चलते इन्हें भर्ती कराया गया है। एम्स पल्मोनरी विभाग के डॉक्टर लोकेश सैनी इन्हें देख रहे हैं। फिलहाल गणेश जोशी की तबीयत ठीक बताई जा रही है। वहीं डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

गणेश जोशी मसूरी विधानसभा से विधायक हैं | Cabinet Minister Ganesh Joshi’s health deteriorated

आपको बता दें कि गणेश जोशी मसूरी विधानसभा से विधायक हैं और वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी उन्हें मिली है। वहीं गणेश जोशी का विवादों से पुराना नाता रहा है, अक्सर वो अपने बयानों से सूबे में सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के पास कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्ययोग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास विभाग हैं।

ये भी पढिए : मार्च के आखिरी सप्ताह से शुरू होगे चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण ..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X