उत्तराखंडः आज सुबह वाहन दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत, एक गंभीर घायल..

BJP leader died in a vehicle accident this morning. Hillvani News
उत्तराखंड के चंपावत जिले से सोमवार की सुबह दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां टनकपुर–चंपावत नेशनल हाईवे पर एक टिप्पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में टिप्पर स्वामी भाजपा नेता की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना में भाजपा नेता के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि जगदीश सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया यहां से कैसे होगा घटना की जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः आज का राशिफल: इन राशियों के लिए जोखिम भरा समय, रहें सावधान।
मिला जानकारी के मुताबिक भाजपा धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह (46) सोमवार की सुबह अपने टिप्पर से कुछ निर्माण सामग्री छोड़ने खेतीखान जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्वाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में जगदीश सिंह व वाहन सवार बेलखेत निवासी नरेश सिंह (45) को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू कर दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया और नरेश सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ेंः English छोड़ फिर हिंदी की शरण में आया शिक्षा विभाग! जानें आखिर क्या है मामला?