उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट। चारधाम यात्री रहे सतर्क, पढें मिलेगी राहत या बढ़ेगी टेंशन..

0
Uttarakhand Weather Update. Hillvani News

Uttarakhand Weather Update. Hillvani News

मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय इलाकों में आज से मौसम में तीन दिन तक बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं उत्तराखंड चार धाम यात्रा बदरीनाथ-केदारनाथ- गंगोत्री समेत चारों धामों में भी मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। चार धाम यात्रा रूट पर उत्तराखंड मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बारिश और बर्फबारी पर अपडेट है। यूपी, दिल्ली-एनसीआर, एमपी सहित देश के अन्य राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है। चार धाम यात्रा रूट पर खराब मौसम में बारिश के बाद भूस्खलन से नेशनल हाईवे बंद हो जाता है। हाईवे बंद होने की वजह से तीर्थ यात्री घंटों तक हाईवे पर फंसे रहते हैं। राहत की बात यह रही है कि पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में खराब मौसम के बाद पिछले तीन दिनों से चार धाम यात्रा रूट पर धूप खिली हुई है।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री धामी ने कहा.. जून के बाद प्रदेश में लागू होगा समान नागरिक संहिता कानून..

आईएमडी उत्तराखंड के मुताबिक मौसम के पूर्वानुमान की मानें तो उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में 13 मई से बारिश होगी। मौसम विभाग ने 16 मई तक चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी जिलों में तापमान बढ़ने का अंदेशा जताया है। निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि 13 से 16 तक पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं 17 से 19 तक हल्की बारिश ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है। दूसरी ओर देहरादून, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर, हरिद्वार आदि मौदानी शहरों में सूरज की तपिश बढ़ेगी। कई मैदानी शहरों में पिछले दो दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः बारात का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खुशियां मातम में हुई तब्दील। एक की मौत, 2 गंभीर घायल..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X